3 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeखेलT-20 सीरीज में कौन होगा टीम इंडिया का ओपनर बल्लेबाज, कप्तान हार्दिक...

T-20 सीरीज में कौन होगा टीम इंडिया का ओपनर बल्लेबाज, कप्तान हार्दिक पांड्या की बढ़ीं मुश्किलें

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां भारत को तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज का पहला मैच 18 नवंबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। रोहित के अलावा केएल राहुल और विराट कोहली भी इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या के सामने टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन के संयोजन को तैयार करने की एक बड़ी चुनौती होगी। इस सीरीज में उनको सबसे मुश्किल फैसला टीम के ओपनिंग जोड़ी को लेकर करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ कौन हो सकते हैं ओपनिंग जोड़ीदार।

ईशान किशन और शुभमन गिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान किशन और शुभमन गिल ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो मुख्य ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं। ईशान किशन लगातार टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में ओपनिंग करते हुए आए हैं। वहीं शुभमन गिल को वनडे फॉर्मेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें टी20 टीम में भी शामिल किया गया है। शुभमन भारत के लिए 9 वनडे मैचों में 75.7 की औसत से 530 रन बना चुके हैं।ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अगर ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे तो इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

शुभमन गिल और ऋषभ पंत
दूसरे ओपनर जोड़ी के तौर पर शुभमन गिल और ऋषभ पंत को टीम इंडिया मैदान पर उतरा सकती है। शुभमन गिल टीम के लिए मुख्य ओपनर के तौर पर शामिल किए गए हैं। वहीं पंत इस फॉर्मेट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए आए हैं। हालांकि उनको लेकर लगातार यह मांग उठ रही है कि उनसे ओपनिंग कराई जाए, क्योंकि जिस पोजीसन पर वह टीम के लिए खेलते हैं वहां उन्हें बल्लेबाजी के लिए बहुत ही कम समय मिल पाता है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंप सकता है।

ईशान किशन और संजू सैमसन
न्यूजीलैंड दौरे पर विकेटकीपर बल्लेबाजी संजू सैमसन को भी टीम में शामिल किया गया है। संजू भी टी20 फॉर्मेट में ओपनिंग बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में ईशान किशन के सात लेफ्ट राइट कॉम्बिनेशन के साथ टीम इंडिया ओपनिंग के लिए भेज सकती है। संजू सैमसन को इंडियन प्रीमियर लीग में भी ओपनिंग करते हुए देखा जा चुका है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...