13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeखेलक्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में... ICC रैंकिंग...

क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में… ICC रैंकिंग में बरकरार है सूर्यकुमार यादव का जलवा

Published on

दुबई

भारत के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के द्वारा जारी किए गए ताजा टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार 906 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्हें दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (798) पर 100 से भी अधिक अंक की बढ़त हासिल है। शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार ने 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा।

पूर्व कप्तान विराट कोहली 15वें स्थान के साथ बल्लेबाजों की सूची में अगले सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं। वह भी अपनी पिछली रैंकिंग पर बरकरार हैं। गेंदबाजों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 14वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक स्थान के नुकसान से 19वें पायदान पर हैं। ऑलराउंडर की सूची में भारत के हार्दिक पंड्या बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

हारिस राउफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 10 विकेट के साथ शादाब खान को पछाड़कर पाकिस्तान के शीर्ष गेंदबाज बन गए हैं। उनके 906 अंक हैं। राउफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में लगातार दो मैच में चार-चार विकेट चटकाए। राउफ को पांच स्थान का फायदा हुआ है और वह 11वें पायदान पर हैं। इस बीच ईश सोढी (620) और शाहीन शाह अफरीदी (624) भी गेंदबाजी रैंकिंग में आगे बढ़े हैं।

टेस्ट प्रारूप में श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या ने 13 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। आयरलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 10 विकेट की बदौलत वह शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। जयसूर्या के नाम करियर के सर्वश्रेष्ठ 669 अंक हैं और वह टेस्ट प्रारूप में श्रीलंका के शीर्ष गेंदबाज बन गए हैं।आयरलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में चार विकेट चटकाने वाले स्पिनर रमेश मेंडिस (576) को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह 32वें स्थान पर हैं।

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...