7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलइंग्लैंड में ही क्यों होता है WTC Final, हारने के बाद ICC...

इंग्लैंड में ही क्यों होता है WTC Final, हारने के बाद ICC पर भड़के कप्तान रोहित शर्मा

Published on

लंदन

भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी जीतने में असफल रही। ऑस्ट्रेलिया से 209 रन से हारकर रोहित शर्मा की टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) खिताब से वंचित रह गई। जीत के लिए 444 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य के जवाब में आखिरी दिन सभी की नजरें विराट कोहली पर थीं लेकिन स्कॉट बोलैंड ने एक ही ओवर में खेल कर दिया। उन्होंने पहले कोहली और फिर जडेजा का विकेट झटक लिए। भारत ने आखिरी दिन पहले ही सत्र में सात विकेट 70 रन के भीतर गंवा दिये, जिससे टीम की दूसरी पारी में 234 रन पर सिमट गई।

आईसीसी से नाराज रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हार के बाद आईसीसी से नाराज दिखे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए क्रिकेट चलाने वाली संस्थान से सीधे सवाल कर दिया कि जून में ही क्यों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाता है। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की मेजबानी पार भी सवाल उठाए। रोहित ने कहा- साल में केवल जून ही ऐसा महीना नहीं है जब डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जा सकता है, इसे फरवरी, मार्च में भी खेला जा सकता है। डब्ल्यूटीसी फाइनल सिर्फ इंग्लैंड में ही नहीं बल्कि दुनिया में कहीं भी खेला जा सकता है।

2025 में भी इंग्लैंड ही मेजबान
2021 में भी इंग्लैंड में ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हुआ था। तब मुकाबला साउथहैप्टन में खेला गया था। उस समय भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती थी। टीम इंडिया को उस मुकाबले में भी हार मिली थी। मैच के पहले दिन बारिश की वजह से गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल का मेजबान भी इंग्लैंड ही है। आईसीसी ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। अगली बार फाइनल एतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...