4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलसौरव गांगुली ने क्यों कहा- 'आप एक दिन में नरेंद्र मोदी या...

सौरव गांगुली ने क्यों कहा- ‘आप एक दिन में नरेंद्र मोदी या अंबानी नहीं बन सकते’

Published on

नई दिल्ली,

कोलकाता स्थित प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक Bandhan Bank ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. बैंक की ओर से गुरुवार को इसका ऐलान किया गया. Bank CEO ने कहा कि गांगुली ब्रांड के संदेश को फैलाने के साथ ही बैंक के उत्पादों और सेवाओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने में समर्थन करेंगे. इस मौके पर गांगुली ने रोजर बिन्नी के बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष बनने की खबरों पर पहला और चौंकाने वाला रिएक्शन दिया है.

गांगुली बोले- बड़ी चीजें करता रहूंगा
बिजनेस टुडे के मुताबिक, बंधन बैंक के कार्यक्रम में बोलते हुए टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली  ने कहा, ‘मैं एक प्रशासक रहा हूं और मैं आगे कुछ और करूंगा, आप जीवन में जो कुछ भी करते हैं वह सबसे अच्छे दिन होते हैं, खासतौर पर जब आप भारत के लिए खेलते हैं. मैं बीसीसीआई (BCCI) का अध्यक्ष रहा हूं और आगे भी मैं बड़ी चीजें करता रहूंगा.’ उन्होंने आगे कहा कि मैं इतिहास में कभी भरोसा नहीं करता, आप एक दिन में अंबानी या फिर नरेंद्र मोदी नहीं बन सकते हैं. ऐसा बनने के लिए महीनों और सालों तक काम करना पड़ता है.

BCCI अध्यक्ष नहीं रहे सौरव गांगुली
सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद से हटने के बाद ये बड़ा बयान दिया है. उनकी जगह बीसीसीआई की कमान दिग्गज पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी (Roger Binny) संभाल सकते हैं. इन खबरों के चर्चा में आने के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि मैं कुछ और कर लूंगा. रिपोर्ट के मुताबिक, 18 अक्टूबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उनका नाम विकल्पों में नहीं था.

बंधन बैंक CEO ने कही बड़ी बात
सौरव गांगुली को ब्रांड अंबेसडर बनाने का ऐलान करते हुए बंधन बैंक के सीईओ और एमडी चंद्र शेखर घोष ने कहा कि गांगुली ने 2000 के दशक की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट टीम को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. बिल्कुल बंधन बैंक की तरह, जिसने ग्रामीण और अर्ध-शहरी भारत में गैर-विशेषाधिकार प्राप्त परिवारों के परिवर्तन का नेतृत्व किया है. उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के जरिए बैंक को अपने विकास की कहानी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि सौरव गांगुली और बंधन बैंक के मूल्यों में काफी समानता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...