4.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeखेलद्रविड़ की होगी छुट्टी? 7 साल बाद टीम इंडिया को मिल सकता...

द्रविड़ की होगी छुट्टी? 7 साल बाद टीम इंडिया को मिल सकता है विदेशी कोच

Published on

नई दिल्ली,

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में बीसीसीआई ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत को आराम देकर हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी गई है. जबकि सूर्यकुमार को उपकप्तान बनाया गया. ऐसे में अब यह देखना होगा कि कोचिंग को लेकर भी जल्द कोई बड़ा फैसला हो सकता है.

पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ की भारतीय टी20 टीम की कोचिंग से छुट्टी हो सकती है. इसका बड़ा कारण है कि हाल के दिनों में टीम इंडिया का सीमित ओवर्स (वनडे और टी20) के फॉर्मेट में बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है. टी20 फॉर्मेट में किसी विदेशी दिग्गज को भारतीय टीम का कोच बनाया जा सकता है.

बीसीसीआई ने द्रविड़ के रिप्लेसमेंट का मूड बनाया
इस तरह का दावा इन्साइटस्पोर्ट ने सूत्रों के हवाले से किया है. दावा किया गया है कि बीसीसीआई ने द्रविड़ के रिप्लेसमेंट के बारे में पूरा मूड बना लिया है. अब जल्द ही क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) से मंजूरी लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है.

भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द ही स्प्लिट कोचिंग का फॉर्मूला लागू हो सकता है. यानी टेस्ट और वनडे में राहुल द्रविड़ कोच बने रह सकते हैं. जबकि टी20 में किसी विदेशी को कोच बनाया जा सकता है. यदि ऐसा होता है यह पिछले 7 साल में पहली बार होगा, जब भारतीय टीम में कोई विदेशी कोच बनेगा.

7 साल बाद बन सकता है कोई विदेशी कोच
आखिरी बार 2015 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का कोच विदेशी ही रहा था. यह कोच जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज डंकन फ्लेचर थे. बीसीसीआई सूत्रों ने बताया है कि यदि हमारे सिद्धातों के साथ तालमेल बैठा सकने वाला यदि कोई विदेशी कोच मिलता है, तो उसे यह मौका जरूर दिया जाएगा.

विदेशी कोच को लेकर सूत्रों ने कहा, ‘हां, क्यों नहीं. टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को ही देख लीजिए. ब्रैंडन मैक्कुलम ने टेस्ट क्रिकेट का चेहरा ही बदल दिया है. हमारे पास भी कोई विदेशी कोच हो सकता है, जो हमारे सिद्धांतों के साथ तालमेल रखता हो, तो क्यों नहीं? मगर अभी राहुल द्रविड़ हमारे कोच हैं.’

बता दें कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2021 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. जबकि एशिया कप में भी यही हाल रहा था. इसके बाद फिर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हारी थी.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...