12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeखेलहार्दिक होंगे टीम इंडिया के अगले कप्तान? टेस्ट के बाद वनडे से...

हार्दिक होंगे टीम इंडिया के अगले कप्तान? टेस्ट के बाद वनडे से भी छीनी जाएगी रोहित शर्मा की कैप्टेंसी’

Published on

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट से ड्रॉप किए जाने के बाद रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी में खतरे में नजर आ रही है। खबरों की माने तो हार्दिक पंड्या भारत के एकदिवसीय कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन जनवरी से शुरू हुए आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह ने रोहित की जगह कमान संभाली।

क्या अपना आखिरी मैच खेल चुके रोहित?
टॉस के दौरान बुमराह ने कहा कि रोहित ने टेस्ट से ‘आराम’ लेने का फैसला किया है। हालांकि, भारत में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पिछले तीन टेस्ट मैच में खराब फॉर्म के चलते उन्हें ड्रॉप किया गया। रोहित को सिर्फ प्लेइंग इलेवन से ही नहीं बल्कि मैच के लिए उपलब्ध 15 खिलाड़ियों के नाम से भी बाहर कर दिया गया। ऐसे में क्रिकेट पंडितों का कहना है कि हो सकता है मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में रोहित अपना आखिरी टेस्ट खेल चुके हैं।

क्यों पंड्या हैं रोहित के आदर्श विकल्प?
यदि वह रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मैच भी था तो भी उनकी उम्र 37 साल थी। ऐसे में भारत को पाकिस्तान और यूएई में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की कमान संभालने के लिए एक नए वनडे कप्तान की जरूरत होगी। मायखेल ने एक अनाम सूत्र के हवाले से कहा, ‘हार्दिक के पास हाई प्रेशर माहौल में नेतृत्व करने की क्षमता है। एक ऑलराउंडर और लीडर के रूप में उनका अनुभव उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी जैसे आईसीसी टूर्नामेंट के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है।’

कहानी इतनी सीधी भी नहीं एक ट्विस्ट है
रिपोर्ट किए गए सूत्र ने आईपीएल के गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी संभावित विकल्प के रूप में खारिज कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया, ‘गिल को बतौर कप्तान अभी परिपक्व होने के लिए और तैयारी की जरूरत है। SKY का एकदिवसीय प्रदर्शन बेहद साधारण है। जब उनकी टीम में ही जगह पक्की नहीं तो कप्तानी का सवाल ही नहीं उठाता। ऐसे में अगर रोहित अनुपलब्ध हैं तो हार्दिक वनडे में भारत का नेतृत्व करने के लिए सबसे संतुलित विकल्प बने रहेंगे।’

हार्दिक के पास कप्तानी का लंबा अनुभव
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हार्दिक पंड्या ने तीन वनडे मैच में कप्तानी की है। मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट से टीम को जीत भी दिलाई। बाद में उसी साल जुलाई और अगस्त में वेस्टइंडीज को छह विकेट से धूल चटाने के बाद 200 रन से रौंदा भी था। फिटनेस हार्दिक पंड्या का साथ नहीं देती यही कारण है कि ऑलराउंडर टेस्ट मैच नहीं खेलते। उन्हें पहले टी-20 कप्तानी के विकल्प के रूप में भी देखा जाता था, लेकिन रोहित के संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई ने सूर्यकुमार भर भरोसा जताया।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...