15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलक्या भारत से बाहर होगा आईपीएल 2024 का आयोजन? बीसीसीआई ने बता...

क्या भारत से बाहर होगा आईपीएल 2024 का आयोजन? बीसीसीआई ने बता दिया अपना फैसला

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण धूमल ने शनिवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि 19 अप्रैल से एक जून तक आम चुनाव होने के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जा सकता है। चुनाव सात चरण में संपन्न होंगे और इस बात को लेकर अटकलों के बाजार गर्म हैं कि इस लीग को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित किया जाएगा और सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि खिलाड़ियों को संबंधित फ्रेंचाइजी के साथ अपने पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा जा रहा था।

धूमल ने हालांकि इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘आईपीएल को कहीं स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। टूर्नामेंट का बाकी कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।’ आईपीएल का पहले दो सप्ताह का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है।

22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल
पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह भी पहले स्पष्ट कर चुके हैं की आईपीएल का पूरा टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा, जैसा कि पिछले लोकसभा चुनाव के वर्ष 2019 में हुआ था। वे केवल चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहे थे।इससे पहले हालांकि 2014 में आम चुनाव के दौरान लीग को देश से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया था जब यूपीए सरकार सत्ता में थी। तब पहले चरण के मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए थे जबकि दूसरे चरण के मैचों का आयोजन भारत में किया गया था।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...