7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलकांबली करेंगे ये नौकरी? इस बिजनेसमैन ने दिया 1 लाख महीने का...

कांबली करेंगे ये नौकरी? इस बिजनेसमैन ने दिया 1 लाख महीने का जॉब ऑफर

Published on

नई दिल्ली,

तंगहाली में जीवन जीने को मजबूर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे करीबी दोस्त विनोद कांबली को नौकरी का एक ऑफर मिला है. बीते दिनों कांबली ने मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में अपना हाल बयां करते हुए आर्थिक तंगी का जिक्र किया था.

इस कंपनी में नौकरी का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महाराष्ट्र के एक उद्योगपति ने उन्हें 1 लाख रुपये महीने सैलरी के साथ नौकरी ऑफर की है. संदीप थोराट नामक इस बिजनेसमैन ने अपने ग्रुप सह्याद्री उद्योग समूह में विनोद कांबली को नौकरी देने का प्रस्ताव दिया है.

रिपोर्ट में कहा गया कि कांबली को कंपनी के फाइनेंस डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालनी होगी और उन्हें इस काम के लिए 1 लाख रुपये महीने सैलरी मिलेगी. हालांकि ये काम क्रिकेट से जुड़ा हुआ नहीं है. ऐसे में विनोद कांबली इसे स्वीकार करते हैं या नहीं, इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है.

कांबली की हां का इंतजार
इस संबंध में जारी तमाम मीडिया रिपोर्ट में हालांकि, विनोद कांबली की तरफ इस प्रस्ताव पर किसी भी तरह की टिप्पणी की जानकारी नहीं दी गई है. हाल ही में कांबली ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो काम की तलाश कर रहे हैं और उन्हें इस समय नौकरी की बेहद जरूरत है.

कमाई का जरिया BCCI की पेंशन
विनोद कांबली ने इंटरव्यू में बताया था कि इस समय उनकी कमाई का जरिया मात्र बीसीसीआई (BCCI) की ओर से उन्हें दी जाने वाली पेंशन  रह गई है, जिससे जीवन-यापन मुश्किल होता जा रहा है. क्रिकेट की पिच पर बॉलरों के छक्के छुटाने वाले कांबली कभी लाखों में कमाते थे, लेकिन फिलहाल आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, और काम की तलाश कर रहे हैं.

टैलेंट पर भारी आर्थिक तंगी
18 जनवरी 1972 को मुंबई में जन्मे विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर ने भी मास्टर ब्लास्टर से ज्यादा टैलेंटेड कांबली को ही माना था. लेकिन इसे किस्मत का खेल ही कहेंगे कि सचिन आसमान की बुलंदियों पर पहुंच गए और विनोद कांबली अर्श से फर्श पर आ गए. Mid Day की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल, कांबली को बीसीसीआई से मिल रही 30 हजार रुपये मासिक पेंशन से गुजारा करना पड़ रहा है. यानी हर रोज इनकी इनकम (Income) महज 1000 रुपये है.

विनोद कांबली की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की नेट वर्थ 1 से 1.5 मिलियन डॉलर के बीच है. 2022 की शुरुआत में आए डाटा के अनुसार, उनकी सालाना आय सिर्फ 4 लाख रुपये ही रह गई है. हालांकि, उनके पास मुंबई में खुद का घर है. लेकिन देश की आर्थिक राजधानी में जीवन यापन के लिए यह नाकाफी है. कार कलेक्शन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास रेंज रोवर कार है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...