19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeखेलकल निर्णायक मैच में खेलेंगे संजू? क्या होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

कल निर्णायक मैच में खेलेंगे संजू? क्या होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

Published on

क्राइस्टचर्च,

भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच कल (30 नवंबर) को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से शुरू होगा. मगर मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है.

बता दें कि पहले मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार मिली थी. जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में टीम इंडिया को सीरीज बराबर करने के लिए तीसरा मैच हर हाल में जीतना होगा. यदि तीसरा मैच भी बारिश से धुलता है, तो न्यूजीलैंड टीम सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लेगी.

तीसरे और निर्णायक मैच में कप्तान शिखर धवन अपनी मजबूत प्लेइंग उतारने के लिए दो बड़े बदलाव कर सकते हैं. दूसरे मैच में ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को मौका मिला था, लेकिन बारिश के कारण मैच ही नहीं हो पाया था. उनकी बारी नहीं आई. ऐसे में देखना होगा कि धवन तीसरे मैच के लिए हुड्डा पर भरोसा जताते हैं, या फिर संजू सैमसन की वापसी कराते हैं.

इसके अलावा दूसरा बदलाव गेंदबाजी में हो सकता है. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. इसके अलावा प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं दिख रही है.

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड में खराब रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की जमीन पर अब तक कुल 9 वनडे सीरीज खेली हैं, जिनमें से सिर्फ दो में ही उसे जीत मिली है. जबकि 5 में हार झेलनी पड़ी. यदि मैचों की बात भी करें, तो भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी के घर में अब तक कुल 42 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ 14 में ही जीत दर्ज की है. जबकि 25 में उसे हार मिली है.

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का वनडे सीरीज में रिकॉर्ड
कुल वनडे सीरीज: 9
भारत जीता: 2
न्यूजीलैंड जीता: 5
ड्रॉ: 2

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रिकॉर्ड
कुल वनडे सीरीज: 15
भारत जीता: 8
न्यूजीलैंड जीता: 5
ड्रॉ: 2

पहले वनडे के लिए भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन/दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल/कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड टीम: फिन एलेन, डेवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, मिचेल ब्रेसवेल/एडम मिल्ने, टिम साउदी, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...