4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलविश्वकप: तेजतर्रार नहीं तूफान कहिए... शमी ने इन 2 गेंदों में तय...

विश्वकप: तेजतर्रार नहीं तूफान कहिए… शमी ने इन 2 गेंदों में तय कर दी फाइनल की कहानी!

Published on

मुंबई

मोहम्मद शमी किस बला की नाम है आज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को समझ आ रहा होगा। विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत ने 397 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया तो मोहम्मद शमी ने शुरुआती दोनों विकेट झटकते हुए न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उन्होंने कीवियों की सबसे बड़ी उम्मीद डेवॉन कॉन्वे को पहला शिकार बनाया तो रचिन रविंद्र को पवेलियन भेजते हुए भारत के विजय गाथा की पटकथा लिखने की शुरुआत कर दी। इससे पहले विराट कोहली ने रिकॉर्ड 50वां वनडे शतक और श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरा वनडे शतक जड़ा।

दरअसल, विशाल स्कोर के आगे जब न्यूजीलैंड बैटिंग करने उतरी तो उम्मीदों का भार डेवॉन कॉन्वे पर सबसे अधिक था। उन्होंने पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह को पहली और तीसरी गेंद पर चौका लगाते हुए जबरदस्त अंदाज में शुरुआत दी तो रचिन रविंद्र ने अगले ओवर में सिराज को चौका जड़ा। कॉन्वे रुकने वाले नहीं थे। उन्होंने तीसरे ओवर में भी 5वीं गेंद पर चौका जड़ा। न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में 30 रन बनाए थे और ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम को अच्छी शुरुआत मिलेगी, लेकिन कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी था।

रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट में गोल्डन हैंड साबित हुए मोहम्मद शमी को छठा ओवर दिया और पहली ही गेंद पर डेवॉन कॉन्वे बल्ला अड़ा बैठे। बाकी का काम विकेटकीपर केएल राहुल ने लंबी छलांग लगाकर अद्भुत कैच पकड़कर पूरा किया। कॉन्वे की पारी 13 रनों पर समाप्त हुई तो 8वें ओवर में शमी ने रविंद्र को आउट करते हुए एक और सफला दिला दी। उनका कैच भी केएल ने विकेट के पीछे लपका। रोचक बात यह है कि उनका स्कोर भी 13 रन ही रहा।

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 397 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में 47 बनाते हुए दमदार आगाज किया तो विराट कोहली ने 113 गेंदों में 117 रन बनाए तो दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने 4 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए 105 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर, शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन की पारी खेली तो केएल राहुल 20 गेंदों में नाबाद 39 रनों की पारी खेली।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...