11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलफूट-फूटकर रोईं पहलवान निशा दहिया, 33 सेकंड पहले लगी चोट ने तोड़...

फूट-फूटकर रोईं पहलवान निशा दहिया, 33 सेकंड पहले लगी चोट ने तोड़ दिया सपना

Published on

पेरिस

भारतीय पहलवान निशा दहिया दाएं हाथ में चोट के कारण शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी और महिला 68 किग्रा कुश्ती मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को उत्तर कोरिया की पाक सोल गम से हार गईं। पाक सोल गम ने निशा को 10-8 से शिकस्त दी। एशियाई चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता पहलवान निशा ने उत्तर कोरिया की पहलवान के खिलाफ शुरुआती कुछ सेकेंड में ही 4-0 की बढ़त बना ली। उन्होंने इसके बाद तीन मिनट के शुरुआती पीरियड में रक्षात्मक रवैया अपनाकर उत्तर कोरिया की पहलवान को कोई मौका नहीं दिया।

अभी भी जीत सकती हैं ब्रॉन्ज मेडल!
वैसे निशा की अभी उम्मीदें खत्म नहीं हुई है। अगर उन्हें हराने वाली उत्तर कोरिया की पहलवान फाइनल में पहुंच जाती है तो निशा को ‘रेपचेज’ के जरिए ब्रॉन्ज मेडल खेलने का मौका मिलेगा। मैच की बात करें तो सोल गम ने दूसरे पीरियड में आक्रामक शुरुआत कर एक अंक हासिल किया, लेकिन निशा ने उन्हें रिंग से बाहर निकल कर अपनी बढ़त 6-1 कर ली। उन्होंने दो और अंक के साथ अपनी बढ़त मजबूत की, लेकिन इस दौरान उनका दाहिना हाथ गंभीर रूप से चोटिल हो गया। अभी मुकाबले में एक मिनट बचा था और निशा दर्द से कराहने लगी थी। उन्होंने इलाज के बाद खेल शुरू किया लेकिन उत्तर कोरिया की पहलवान को रोकने में सफल नहीं रही।

वह नम आंखों के साथ मैट से नीचे उतरी। इससे पहले 25 साल की इस पहलवान ने अंतिम 16 के मैच में यूक्रेन की तेतियाना सोवा के खिलाफ विजयी शुरुआत की थी। निशा ने यूक्रेन की पहलवान को 6-4 से हराया। निशा शुरुआत में तेतियाना से पिछड़ रही थी, लेकिन उन्होंने 4-4 से बराबरी करने के बाद आखिरी कुछ सेकेंड में तेतियान को मैट से बाहर निकाल कर दो अंक हासिल कर जीत दर्ज की।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...