13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeखेलपहलवानों ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन...

पहलवानों ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोलने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम जंतर मंतर पर फिर से विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं और जब तक WFI अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक हमारा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. उधर, 7 महिला पहलवानों ने कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है.

उधर, दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में FIR दर्ज न करने पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दिया है. महिला पहलवानों ने आयोग से शिकायत की है कि उन्होंने 2 दिन पहले दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए खेल मंत्रालय द्वारा गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. जानकारी के मुताबिक पहलवान आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद वह अपना धरना शुरू करेंगे. इससे पहले जनवरी में महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था.

पहलवानों का आरोप था कि रेसलर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग किया था और खिलाड़ियों को गाली भी दी थी. पहलवानों ने कहा था कि हम यहां खेलने आए हैं. वो विशेष रूप से खिलाड़ी और राज्य को टारगेट कर रहे हैं.

विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कोच को लेकर भी कहा कि वे यौन उत्पीड़न करते हैं. मैंने आवाज उठाई थी. WFI अध्यक्ष महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं. पहलवानों का कहना था कि वे इस लड़ाई को अंत तक लड़ेंगे.

जनवरी में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पहलवानों ने कहा था कि हम आज यहां सारे पहलवान आए हैं. जो हम लोगों के साथ किया जा रहा है, वो आगे नहीं होने देंगे. जो मेंटल हैरेशमेंट हो किया जा रहा है, वो नहीं होने देंगे. बजरंग पुनिया ने कहा था कि महासंघ द्वारा हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. फेडरेशन द्वारा एक दिन पहले ही नियम बना लिए जाते हैं. सारी भूमिका प्रेसिडेंट निभा रहे हैं. प्रेसिडेंट हमसे गाली-गलौज करते हैं.

 

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...