7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeखेलWWE स्टार सारा ली का निधन, 30 साल की उम्र में छोड़...

WWE स्टार सारा ली का निधन, 30 साल की उम्र में छोड़ दी दुनिया

Published on

नई दिल्ली,

खेल जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) की पूर्व रेसलर सारा ली का निधन हो गया है. उनकी उम्र महज 30 साल थी. सारा के निधन की खबर उनकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए दी. इसके बाद उनके फैन्स काफी गमगीन हैं.

सारा की मां ने अपनी पोस्ट में सिर्फ निधन की जानकारी दी. WWE स्टार का निधन कैसे हुआ, अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है. सारा ली के निधन की खबर सुनने के बाद WWE के अलावा एलेक्सा ब्लिस, बैकी लिंच, मिक फोली जैसे कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए दुख प्रकट किया.

सारा ली ने 2016 के आखिरी में की थी फाइट
WWE में सारा ली ने करीब एक साल तक फाइट की है. वह 2016 में एक लाइव इवेंट के दौरान हील प्रोमो देते हुए नजर आई थीं. इसके कुछ दिनों बाद ही जनवरी में सारा ली ने सिक्स-विमेंस टैग टीम मैच में अपना इन-रिंग डेब्यू किया था. उस दौरान इस शो में मैंडी रोज ने भी भाग लिया था.

सारा ली WWE के रियलिटी सीरीज टफ इनफ (Tough Enough) के सीजन 6 की विजेता भी रही हैं. 2016 के ही आखिर में सारा ने अपनी आखिरी मैच खेला था. उस दौरान अगस्त में सारा ली ने डबल्स मुकाबला खेला था. सारा ली के जोड़ीदार लिव मॉर्गन थे. तब इन दोनों का मुकाबला आलिया और बिली से हुआ था.

सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं सारा ली
इस फाइट के बाद ही सारा ली इंडीपेंडेट सर्किट में वापस लौट आई थीं. उनको WWE से रिलीज कर दिया गया था. सारा ली दमदार रेसलर के साथ एक खूबसूरत चेहरा भी थीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने इंट्रो के तौर पर पूर्व NXT/WWE सुपरस्टार लिख रखा था. इसके नीचे उन्होंने यह भी बताया था कि वह रियलिटी सीरीज टफ इनफ सीजन 6 की विनर भी रही हैं.

सारा ली एक सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं. उनकी फोटोज और वीडियोज लगातार वायरल होते रहे हैं. बता दें कि सारा ली पांच साल पहले पूर्व WWE सुपरस्टार वेज्ली ब्लेक के साथ शादी की थी. सारा ली ने 30 दिसंबर 2017 को विवाह किया था.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...