5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलटेस्ट में यशस्वी की धूम, तूफानी बैटिंग से गावस्कर और सहवाग को...

टेस्ट में यशस्वी की धूम, तूफानी बैटिंग से गावस्कर और सहवाग को छोड़ दिया पीछे, बनाया गजब रिकॉर्ड

Published on

मेलबर्न:

भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच में 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मेलबर्न में खेले गए इस टेस्ट मैच में टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही। हालांकि, ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जरूर अपना दम दिखाया। यशस्वी ने दोनों पारियों को मिला 166 रन बनाए। हालांकि, टीम इंडिया की जीत के लिए यह काफी नहीं था, लेकिन इसके बावजूद यशस्वी जायसवाल के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

दरअसल यशस्वी जायसवाल भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में यशस्वी जायसवाल ने भारत महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया। यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए इस साल टेस्ट में 1478 बनाए।

सचिन के बाद यशस्वी अब दूसरे नंबर पर
सचिन तेंदुलकर के बाद यशस्वी जायसवाल एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। यशस्वी इस साल टीम इंडिया के लिए कुल 15 टेस्ट मैच में मैदान पर उतरे, जिसमें उनके रन बनाने का औसत 54.74 का रहा है। इस साल यशस्वी ने कुल तीन शतक लगाए जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 214 रन का रहा।

वहीं बात करें एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने की तो सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर सचिन ने साल 2010 में 1562 रन बनाए थे। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए 2008 में 1462 रन बनाए थे और वह इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। सहवाग ने 2010 में भी भारत के लिए 1422 रन बनाए थे। वहीं सुनील गावस्कर ने साल 1979 में टीम इंडिया के लिए 1407 रन बनाए।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...