11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल'तुम नहीं हारी, हर वो बेटी हारी जिनके लिए तुम लड़ी...', विनेश...

‘तुम नहीं हारी, हर वो बेटी हारी जिनके लिए तुम लड़ी…’, विनेश के संन्यास पर बोलीं साक्षी मलिक

Published on

नई दिल्ली,

विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह दिया है. 50 किलोग्राम कैटेगरी में मात्र 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से ओलंपिक से डिसक्वालिफाई हुई विनेश ने संन्यास ले लिया. उनके इस फैसले पर साक्षी मलिक ने प्रतिक्रिया दी है. रियो ओलंपिक 2016 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल जीताने वाली साक्षी ने विनेश के समर्थन में कहा कि विनेश तुम नहीं हारी हो, हर वो बेटी हारी है, जिके लिए तुम लड़ी और जीती. ये पूरे देश की हार है. देश तुम्हारे साथ है. खिलाड़ी के तौर पर उनके संघर्ष और जज्बे को सलाम.

बता दें कि 100 ग्राम वजन की वजह से विनेश फोगाट को बुधवार को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. दरअसल बुधवार को विनेश का वजन उनकी तय कैटेगरी 50 किलोग्राम से सिर्फ100 ग्राम ज्यादा पाया गया था. विनेश फोगाट का जब मंगलवार सुबह वजन मापा गया तो उनका वेट 49.90 किलोग्राम था, जो 50 किलोग्राम कैटेगरी के लिए उपयुक्त था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेमीफाइनल के मैच खेलने के बाद उन्हें एनर्जी के लिए खाना खिलाया गया, जिससे उनका वजन बढ़कर 52.700 किलोग्राम तक बढ़ गया था.

इसके बाद उनकी मेडिकल टीम ने रातभर विनेश का वजन घटाने की कोशिश की थी. उन्हें रातभर एक्सरसाइज कराई गई. उन्होंने रातभर स्किपिंग और साइकलिंग की. सॉना बाथ भी लिया. नाखून तक कटा लिए. विनेश का वजन कम तो हुआ, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनका वजह 50.100 किलोग्राम पर अटककर रह गया.

गगन नारंग, दिनशॉ पारदीवाला, उनके पति, फिजियो, मेडिकल स्टाफ, आईओए अधिकारी, भारत में मौजूद लोग ओजीक्यू (ओलंप‍िक गोल्ड क्वसेट) ने विनेश का वजन कम करने के लिए रातभर काम किया. जानकारी के मुताबिक, डॉ पारदीवाला ने तो यहां तक ​​कह दिया कि हम उनकी जान को खतरे में नहीं डाल सकते हैं.

विनेश ने एक दिन में जीते थे 3 मैच
विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी में मंगलवार को तीन मैच खेले थे. उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में टोक्यो ओलिंपिक की चैंपियन यूई सुसाकी को 3-2 से हराया था. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की महिला पहलवान ओक्साना लिवाच को 7-5 से और सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को 5-0 से पटखनी दी थी.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...