9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलटीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो इस टीम से जुड़े युजवेंद्र...

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो इस टीम से जुड़े युजवेंद्र चहल, डेब्यू पर ही खोला पंजा

Published on

नई दिल्ली

भातीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने नार्थम्पटनशर के लिए शानदार डेब्यू करते हुए बुधवार को वनडे कप में पूर्व काउंटी टीम केंट स्पिटफायर्स पर मिली 9 विकेट की जीत के दौरान कमाल कर दिया। उन्होंने 5 विकेट झटके। चहल के नार्थम्पटनशर के साथ करार की घोषणा उनके डेब्यू से महज एक घंटे पहले की गई। भारत के लिए टी20 विश्व कप के विजयी अभियान में भूमिका निभाने वाले चहल ने केंट के बल्लेबाजी लाइन अप को झकझोर दिया और अपने 10 ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट झटके।

इससे विरोधी टीम 35.1 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। चहल ने जेडिन डेनली (22), एकांश सिंह (10), ग्रांट स्टेवार्ट (01), बेयर्स स्वानेपोएल (01) और नाथन गिलक्रिस्ट (06) के विकेट चटकाये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने 14 ओवर में एक विकेट खोकर 86 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का अंतिम मैच खेल रहे नार्थम्पटनशर ने सत्र की पहली जीत दर्ज की। इससे पहले उसने छह मुकाबले गंवा दिये थे।9 टीम की ग्रुप ए तालिका में टीम आठवें स्थान पर रहीं और क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। वह वनडे कप के अलावा ‘काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन टू’ में बचे हुए पांच मैच भी खेलेंगे।

भारत के लिए चहल का योगदान
34 साल के चहल ने अभी तक भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और दोनों ही प्रारूपों में 217 विकेट झटके हैं। नार्थम्पटनशर ने अपनी वेबसाइट पर चहल के टीम से जुड़ने की घोषणा की। नार्थम्पटनशर ने एक बयान में कहा, ‘नार्थम्पटनशर काउंटी क्रिकेट क्लब को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल केंट में अंतिम वनडे कप मैच और बचे हुए पांच काउंटी चैम्पियनशिप मुकाबलों के लिए क्लब से जुड़ेंगे। ’ नार्थम्पटनशर इस समय आठ टीम के काउंटी डिवीजन 2 तालिका में सात ड्रा और दो हार से सातवें स्थान पर है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...