6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यमऊ में बाइक टकराने पर दो पक्षों में मचा बवाल, पथराव में...

मऊ में बाइक टकराने पर दो पक्षों में मचा बवाल, पथराव में पुलिस की गाड़ियों के टूटे शीशे

Published on

मऊ:

उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के मधुबन मोड के बड़ागांव के पास शुक्रवार देर शाम बाइक के टक्कर को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। इसके बाद यह मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और जमकर बवाल हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है और आलाधिकारी मौके पर जमे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक घोसी के मधुबन मोड़ के बड़ागांव के पास दो समुदायों के युवक की गाड़ी आपस में टकरा गई इसके बाद दोनों युवकों में विवाद छिड़ गया विवाद इतना बढ़ गया कि एक समुदाय की युवक ने दूसरे समुदाय के युवक के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। आनन फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू कर दिया

चाकू लगने की घटना क्षेत्र में आग की तरह फैली, आक्रोशित लोगों ने अस्पताल और पुलिस का किया घेराव, जल्दी कार्रवाई की मांग की गई है। युवक पर हमले की घटना क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई जिसके बाद घायल युवक के समुदाय के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को घेर लिया और जमकर पथराव करने लगे मौके पर पहुंचे पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव और तोड़फोड़ किया गया। लोगों ने मामले पर जल्दी कार्रवाई की मांग की है इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया और अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई और पुलिस के आलाधिकारी मोर्चा संभालने में जुट गए। किसी तरह आक्रोशित भीड़ को समझाया बूझकर शांत कराया गया है फिलहाल मामला नियंत्रण में है लेकिन क्षेत्र में तनाव व्याप्त है चुकी घटना सांप्रदायिक है इसलिए प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद है और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की लगातार बात कह रही है।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...