15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यओडिशा टू बिहार सप्लाई नेटवर्क, इंटरस्टेट तस्कर गैंग का खुलासा, 50 लाख...

ओडिशा टू बिहार सप्लाई नेटवर्क, इंटरस्टेट तस्कर गैंग का खुलासा, 50 लाख के गांजे के साथ 6 गिरफ्तार

Published on

उन्नाव:

यूपी की उन्नाव पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है । इनके पास से पचास लाख की कीमत का अवैध गांजा बरामद हुआ है । यह लोग बिहार और उड़ीसा से बड़ी मात्रा में गांजा की खेप लेकर आते थे और फिर अपने एजेंटो को गांजा की सप्लाई कर देते थे। लोकल स्तर पर जुड़े यह लोग अपने अपने इलाकों में गांजे को बेचने का काम करते थे। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है ।

गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा 6 गिरफ्तार
शनिवार को एसपी उन्नाव दीपक भूकर ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को इस बात की जानकारी दी और बताया कि गैंग का मुख्य सरगना अभिषेक तिवारी है , इसके तार ओडिशा और बिहार से जुड़े है । अभिषेक बड़ी मात्रा में उड़ीसा और बिहार से गांजा तस्करी कर लाता था और फिर लोकल स्तर पर गिरोह से जुड़े अन्य साथियों को गांजा की सप्लाई करता था। लोकल स्तर पर गिरोह से जुड़े अन्य लोग अपने अपने इलाकों में गांजे की आपूर्ति करते थे।

तस्करों की उम्र 22 से 26 साल के बीच
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अभिषेक तिवारी पर पहले से ही मुकदमे दर्ज है । इस गैंग में अभिषेक के अलावा जितेंद्र, आयुष तिवारी, सुशील, सोनू और उमेश कुमार शामिल है । गिरफ्तार किए गए तस्करों की उम्र लगभग 22 से 26 साल के बीच है और यह सब उन्नाव जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले है । बहरहाल पुलिस अभिषेक तिवारी के माध्यम से उड़ीसा और बिहार से जुड़े इनके तार का पता लगाने में जुटी है।

इस गैंग में अभिषेक के अलावा जितेंद्र, आयुष तिवारी, सुशील, सोनू और उमेश कुमार शामिल है । गिरफ्तार किए गए तस्करों की उम्र लगभग 22 से 26 साल के बीच है और यह सब उन्नाव जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले है। बहरहाल पुलिस अभिषेक तिवारी के माध्यम से उड़ीसा और बिहार से जुड़े इनके तार का पता लगाने में जुटी है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...