24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यनिकाय चुनाव लड़ना है तो 2000 सदस्य बनाओ... हरियाणा में बीजेपी ने...

निकाय चुनाव लड़ना है तो 2000 सदस्य बनाओ… हरियाणा में बीजेपी ने रखी ये शर्त, नए मेंबर जोड़ने वालों को ही टिकट

Published on

फरीदाबाद

बीजेपी भाजपा सदस्यता अभियान की विशेष बैठक का आयोजन फरीदाबाद जिले के सेक्टर-21सी के सामुदायिक भवन में किया गया। इस बैठक में मुख्य वक्ता केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा द्वारा की गई। कार्यक्रम का आयोजन विधायक धनेश अदलखा की ओर से किया गया। इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जो भी नगर निगम का चुनाव बीजेपी की टिकट पर लड़ना चाहता है उसे 2 हजार सदस्य बनाने होंगे।

2000 सदस्य बनाने की शर्त
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। हमने सदस्यता अभियान के बचे हुए दिनों में जिले को प्रथम लाना है और जिले में कौनसी विधानसभा अव्वल आए उसमें भी मुकाबला है। इसलिए जो भी नगर निगम का पार्षद चुनाव लड़ना चाहता है उसके लिए हमारे संगठन ने 2000 सदस्य बनाने की शर्त तय कर रखी है।

बीजेपी हर 6 वर्ष के बाद चलाती है सदस्यता अभियान
बीजेपी जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि बीजेपी हर 6 वर्ष के बाद सदस्यता अभियान चलाती है और सभी सदस्य अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाते हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव गली में जाकर भाजपा से जोड़ेंगे। मडल अध्यक्ष अमित आहूजा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरी शक्ति से काम कर रहे हैँ, जिसका नतीजा सदस्यता अभियान के आखिरी दिन आएगा जब पूरे हरियाणा में जिला फरीदाबाद शिखर पर होगा।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this