9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यमां ने मासूम बेटे की घोंट कर हत्या की, फिर फांसी लगाकर...

मां ने मासूम बेटे की घोंट कर हत्या की, फिर फांसी लगाकर खुद की आत्महत्या, चौंका देने वाली वजह सामने आई

Published on

उन्नाव:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक महिला ने अपने 6 महीने के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी। सोमवार की शाम जब घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण पारिवारिक कलह का होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली के बाबूखेड़ा गांव निवासी सर्वेश का विवाह 2018 में दुर्गेश कुमारी के साथ हुआ था। शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन इधर कुछ महीने से घर में विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला परेशान चल रही थी ।

दरवाजा खुला तो परिजन रह गए दंग
सोमवार की शाम काफी देर तक जब महिला का कमरा नहीं खुला तो परिजन परेशान हुए। परिजनों ने दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर मां और बेटे के शव मिले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

मृतका के देवर का विवाह
कोतवाली प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि कमरे में बेटा मृत अवस्था में मिला था और मां का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। प्रमोद मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतका के देवर से उसके मामा की लड़की का विवाह तय हो रहा था, जिसको लेकर मृतका खुश नहीं थी और वह इस शादी का विरोध कर रही थी, जिसके चलते घर में कलह होती थी। कलह से परेशान होकर मृतका ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। प्रमोद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...