21.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री साय का 'त्वरित एक्शन': कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया...

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें

Published on

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के “सुशासन और त्वरित न्याय” के संकल्प की एक अनूठी बानगी शनिवार को आरंग विकासखंड के ग्राम कोसरंगी में देखने को मिली, जहां जन चौपाल के दौरान महिलाओं द्वारा की गई मांग को मुख्यमंत्री ने महज एक ही दिन में पूरा कर दिखाया। दरअसल, बीते दिन मुख्यमंत्री श्री साय ने कोसरंगी स्थित आजीविका संसाधन केंद्र (LRC Center) का अवलोकन किया था और वहां उपस्थित मीरा एवं राधा ग्राम संगठन की महिलाओं व स्व-सहायता समूह की दीदियों से मुलाकात कर उनकी आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली थी।

इस दौरान महिलाओं ने क्षेत्र में स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। महिलाओं की इस जरूरत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर ही उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को अविलंब सिलाई मशीनें उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील और त्वरित निर्देश पर जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर अमल किया। शनिवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में कोसरंगी के ग्राम संगठन की दीदियों को जिला पंचायत सदस्य श्री गुरु सौरभ साहेब एवं जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष श्रीमती ताकेश्वरी मुरली साहू की गरिमामयी उपस्थिति में 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित कर दी गईं।

इतनी जल्दी मांग पूरी होने पर मीरा ग्राम संगठन की सदस्य श्रीमती यशोदा मांडले और समूह की दीदी श्रीमती सपना पटेल सहित अन्य महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उत्साहित दीदियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हमारी जरूरत को न केवल समझा, बल्कि तुरंत निर्णय लेकर हमें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई ताकत दी है। महिलाओं ने विश्वास जताया कि प्रशासन का यह त्वरित सहयोग उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और समाज में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

भोंडसी जेल पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान: मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा से की मुलाकात

चंडीगढ़। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार...

More like this