7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यट्यूशन पढ़ घर लौट रही 10वीं की छात्रा को मारी गोली, कई...

ट्यूशन पढ़ घर लौट रही 10वीं की छात्रा को मारी गोली, कई दिनों से पीछा कर रहा था युवक

Published on

बिजनौर:

यूपी के बिजनौर से बड़ी घटना सामने आई है। धामपुर इलाके में ट्यूशन पढ़कर लौट रही 16 साल की छात्रा को उसके पड़ोस में रहने वाला युवक तमंचे से गोली मारकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुए इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लड़की को तत्‍काल स्‍थानीय अस्‍पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रिफर कर दिया गया। नाबालिग की पीठ में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल तो यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह घटना गांव मिलक पूरनपुर की है। छात्रा जैसे ही ट्यूशन पढ़कर अपने घर के लिए रवाना हुई, पीछे से आए 25 वर्षीय युवक गजेंद्र ने उसकी पीठ में गोली मार दी और फरार हो गया। छात्रा का कहना है कि गजेंद्र उससे जबरदस्‍ती बात करने की कोशिश करता था। उसने मना किया तो खुन्‍नस में चल रहा था।

गोली की आवाज सुन पहुंचे आसपास के लोग
नाबालिग छात्रा ने बताया कि आरोपी गजेंद्र उसके गांव का ही रहने वाला है। वह कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। छात्रा गांव के एक स्‍कूल में 10वीं में पढ़ती है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। पुलिस छात्रा को सीएचसी ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...