9.4 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यओडिशा में गुवाहाटी जा रही बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी...

ओडिशा में गुवाहाटी जा रही बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, एक की मौत, 3 जख्मी

Published on

भुवनेश्वर,

ओडिशा के कटक में रविवार को बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं. ये ट्रेन बेंगलुरु से गुवाहाटी स्थित कामाख्या स्टेशन की ओर जा रही थी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटना की पुष्टि की.

कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने पर डीएम दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, 8 लोग घायल हैं, जिन्हें रेफर करने की जरूरत थी और उन्हें शिफ्ट कर दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

वहीं, ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह 11:54 बजे नीरगुंडी के पास मंगुली में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे और प्रशासन राहत कार्य में जुटे हुए हैं.

तीन ट्रेनों का रूट बदला गया
वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों की देखरेख में प्रभावित हिस्से पर बचाव और बहाली का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. सीपीआरओ मिश्रा के मुताबिक फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक राहत ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि पटरी से उतरने के कारण तीन ट्रेनों का रूट बदला गया है. ये ट्रेनें धौली एक्सप्रेस, नीलाचल एक्सप्रेस और पुरुलिया एक्सप्रेस हैं.

NDRF और ओडिशा फायर सर्विस रेस्क्यू में जुटी
पीटीआई के मुताबिक ओडिशा फायर ब्रिगेड सर्विस के महानिदेशक सुधांशु सारंगी ने बताया कि एनडीआरएफ और ओडिशा अग्निशमन सेवा के कर्मचारी बचाव अभियान में रेलवे की सहायता कर रहे हैं.

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
रेलवे ने सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर- 8455885999 (भुवनेश्वर) और 8991124238 (कटक) जारी की हैं. अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि हमने प्रभावित यात्रियों के लिए एक कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की व्यवस्था की है. हम जल्द ही यात्रियों के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर करेंगे.

घायल यात्री खतरे से बाहर
हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने X पर पोस्ट में कहा था कि बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस में सवार 2 लोग घायल हुए हैं और खतरे से बाहर हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेन नंबर-12551 से जुड़ी घटना पर अपडेट शेयर कर रहा हूं, असम से कोई हताहत नहीं हुआ है. राज्य के दो लोग- उदलगुरी के विल्सन डिगल और बक्सा के अमीरन निशा घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. दोनों खतरे से बाहर हैं.

रेलवे ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान
रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ट्रेन हादसे में सुवनकर रॉय (उम्र 22 साल) की मौत हो गई. जबकि एक महिला यात्री को गंभीर चोटें आईं हैं. दो अन्य पुरुष यात्रियों का साधारण चोटों के लिए इलाज किया जा रहा है. रेलवे ने मृतक के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया है, जबकि गंभीर घायल को ढाई लाख और साधारण घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया है.

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...