7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य1500 साल पुराना मंदिर, हिंदू बहुल इलाका, वक्फ बोर्ड बोला- गांव की...

1500 साल पुराना मंदिर, हिंदू बहुल इलाका, वक्फ बोर्ड बोला- गांव की जमीन हमारी

Published on

चेन्नई,

तमिलनाडु के एक गांव तिरुचिरापल्ली में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. गांव की पूरी जमीन पर वक्फ बोर्ड ने अपना दावा ठोक दिया है. कहा गया है कि ये पूरी जमीन ही उनके नाम पर है. अब इस गांव में जितने भी लोग रहते हैं, वो हैरान और परेशान हैं. दावा किया जा रहा है कि तिरुचिरापल्ली एक हिंदू बहुल इलाका है और यहां पर एक 1500 साल पुराना मंदिर भी है. ऐसे में यहां की जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा कैसे हो सकता है.

अब इस पूरे विवाद की जानकारी भी तब सामने आई जब गांव के एक शख्स ने अपनी एक एकड़ जमीन बेचने का फैसला किया. लेकिन जब वो तमाम दस्तावेज लेकर गया तो बता दिया गया कि इस जमीन पर तो वक्फ बोर्ड का कब्जा है और अगर जमीन बेचनी है तो पहले NOC लाना पड़ेगा. इस पूरे विवाद पर एक स्थानीय शख्स ने कहा है कि उनकी तीन पीढ़ी इस गांव में रह रही है. लेकिन अब सब हैरान हैं. हमे समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या एक्शन लिया गया है, सरकार को इस मामले पर ध्यान देना पड़ेगा.

वैसे इस समय गांव वालों को 1500 साल पुराने मंदिर से बड़ी राहत मिली है. असल में उस मंदिर की दीवारों पर स्पष्ट लिखा हुआ है कि कई एकड़ की जमीन मंदिर की है. अब क्योंकि मंदिर 1500 साल पुराना है, ऐसे में गांववालों का दावा भी मजबूत हो जाता है. लेकिन वक्फ बोर्ड ने किस आधार पर इतना बड़ा दावा किया है, ये स्पष्ट नहीं है. उसकी तरफ से 220 पन्नों का एक दस्तावेज तैयार कर दिया गया है. उसी दस्तावेज के आधार पर तिरुचिरापल्ली गांव की जमीन पर हक जताया जा रहा है.

लेकिन गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से इस बारे में बात की है. प्रशासन की तरफ से भी कहा जा रहा है कि इस इलाके को लेकर ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है जिससे कहा जा सके कि यहां पर मुस्लिमों के पास कोई प्रॉपर्टी है. ऐसे में बवाल बड़ा है लेकिन साफ कुछ भी नहीं हो पा रहा है. बीजेपी ने तो इसे एक बड़ी साजिश मान लिया है. बीजेपी नेता नारायण थिरुपति ने कहा है कि ये एक बड़ी साजिश है. जितना मुझे पता है कि Tamil Nadu Muslim Munnetra Kazhagam द्वारा ये पूरा विवाद खड़ा किया गया है. लोगों को डराने की कोशिश की जा रही है. सीएम से अपील है कि मामले की तुरंत जांच करवाई जाए.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...