16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यसड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत 2 श्रद्धालुओं की मौत और 9...

सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत 2 श्रद्धालुओं की मौत और 9 की हालत गंभीर, जयपुर-अहमदाबाद के लोग शामिल

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत 2 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। दुर्घटना के शिकार हुए लोग महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा प्रांत के करनाल शहर से गुरुवार को महाकुंभ प्रयागराज के लिए मिनी बस में सवार होकर 12 श्रद्धालुओं का जत्था निकाला था। बस शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे खागा कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कटोघन गांव के पास स्थित एक होटल में रुकी तो सभी यात्री उतर कर चाय-नाश्ता कर रहे थे। उधर, करनाल के ही रहने वाले जितेंद्र सिंह (70) लघुशंका के लिए सड़क पार करने लगा। इस बीच प्रयागराज की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही जितेंद्र की मौत हो गई।

जयपुर और अहमदाबाद के श्रद्धालु घायल
दूसरे हादसे में गुजरात प्रांत अहमदाबाद के 10 तीर्थ यात्री टाटा मैक्स में सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही श्रद्धालुओं का वाहन थरियांव क्षेत्र के बड़े पुल के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार आ रही गाड़ी ने ओवरटेक के चक्कर में टाटा मैक्स से भिड़ गईं। घटना के बाद श्रद्धालुओं से भरा वाहन हाईवे पर पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख पुकार मच गई।

इस हादसे में राजस्थान की जयपुर निवासी टाटा मैक्स का ड्राइवर ओमप्रकाश पटवा, रामदेव दास, मुकेश सैनी के अलावा दूसरी गाड़ी में अहमदाबाद के राजेश जिवा भाई, बेंजामिन महादेव दास और लेखा दास सहित 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोडर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा
इसी तरह गुरुवार की दोपहर फिरोजाबाद जिला मटसेना थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी ऊदल (45), सुनील, लाल बहादुर की पत्नी गुड्डी समेत 15 श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करने के बाद लोडर से फिरोजाबाद लौट रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही लोडर थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे-2 पर बिलंदा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी तेज गति के चलते अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

हादसा देख आसपास से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से लोडर में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घटना में गंभीर रूप से घायल उदल को अचेतावस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टर ने ऊदल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों में सुनील और गुड्डी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पर करीब आधा घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहनों को क्रेन से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...