18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यराजस्थान : कोहरे के बीच राजस्थान में 2 भीषण हादसे, 3 की...

राजस्थान : कोहरे के बीच राजस्थान में 2 भीषण हादसे, 3 की मौत, 18 श्रद्धालुओं सहित 20 घायल

Published on

भीलवाड़ा

राजस्थान में सोमवार सुबह दो सड़क हादसे हो गए। जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 यात्री घायल हो गए। जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए।

पहला हादसा राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ। जहां रोडवेज बस और जीप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी हादसा भीलवाड़ा में अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। जहां, बस के पलट जाने से 18 यात्री घायल हो गए।

रोडवेज बस और जीप में आमने-सामने की भिड़ंत
श्रीगंगानगर के पदमपुर में सुबह कोहरे के चलते रोडवेज बस और जीप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पदमपुर थाना एसएचओ सुरेंद्र राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त जीप में पांच लोग सवार थे, जो गांव 33एमएल से पंजाब की तरफ जा रहे थे।

रोडवेज बस की टक्कर से एक महिला ओर दो पुरुष की मौत हो गई। तीनों शवों को पदमपुर सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, दो घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसा इतना जबर्दस्त था कि जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ओवरब्रिज पर पलट गई जातरुओं से भरी बस
इधर, भीलवाड़ा में अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह धुलखेड़ा ओवरब्रिज पर जातरुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस उज्जैन महाकाल से पुष्कर जा रही थी। कोहरे के बीच सुबह के वक्त चालक को नींद आने की वजह से बस धुलखेड़ा पुलिया पर डिवाइडर से टकरा गई और पलटी खा गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। जिन्हें तीन एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...