मुंबई:
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के विक्रोली ईस्ट इलाके में बड़ी अनहोनी हुई है। यहां एक रिहायशी इमारत गिर गई। इसके चलते दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमसी की ओर से बताया गया है कि मौके पर राहत और बचाव का काम तेज कर दिया गया है।