12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यधारदार हथियार से किए थे 23 वार, युवक की हत्या के 3...

धारदार हथियार से किए थे 23 वार, युवक की हत्या के 3 आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

Published on

सूरत ,

गुजरात के सूरत शहर में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस उनकी गिरफ्तारी के बाद उसी इलाके में उनका जुलूस निकलाती है, जहां उन्होंने अपराध किया होता है. इसका मकसद है कि लोगों में अपराधियों का खौफ कम किया जा सके.

इसी कड़ी में सूरत शहर के डिंडोली पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बिलिया नगर सोसायटी में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए 3 अपराधियों का जुलूस निकाला. दरअसल, 20 मई को दिनदहाड़े 25 साल के युवक विशाल उर्फ अतुल विनोद यादव की दिनदहाड़े चार लोगों ने हत्या कर दी थी. विशाल पर 23 बार धारदार हथियारों से प्रहार किया गया था.

हत्या की वारदात में शामिल था एक नाबालिग
हत्या के इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक आरोपी नाबालिग था. हत्या के जुर्म में गिरफ्तार चार आरोपियों में से तीन आरोपियों को पुलिस उसी बिलियानगर इलाके में पड़कर लेकर गई थी, जहां पर उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.

पुलिस के शिकंजे में आने वाले चारों आरोपियों में से तीन आरोपी मुकेश भरवाड़, गोपाल भरवाड़, आनंद उर्फ कालपुरे रमाकांत यादव का पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर जुलूस निकाला. गिरफ्तार तीनों आरोपी पुलिस की मौजूदगी में हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगते नजर आ रहे थे.

पुलिस का यह करने के पीछे आशय यह था कि अपराधियों ने जिस तरह से दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, उससे स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल बन गया था. उस खौफ को कम करने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों हत्यारों को वहां पर ले जाया गया. पुलिस कस्टडी में तीनों हत्यारे पुलिस के सामने लोगो से हाथ जोड़कर चलते नजर आ रहे थे

Latest articles

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...