19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यधौलपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत 11 घायल,...

धौलपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत 11 घायल, कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत

Published on

धौलपुर,

राजस्थान के धौलपुर में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 11 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं. घायलों में चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई हैं. साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है. फिलहाल, पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं.

पहला सड़क हादसा सदर थाना इलाके के भरतपुर बाईपास पर हुआ. यहां दो कारों की हुई भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई. जबकि दोनों कारों में सवार सात लोग घायल हो गए हैं. सड़क हादसे में एक कार में सवार आधा दर्जन लोगों में से दो की मौत हो चुकी है. जबकि दूसरी कार में सवार तीन लोग घायल हो गए. मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले आधा दर्जन लोग एक कार में सवार होकर मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने के लिए जा रहे थे.

‘दो कारों की टक्कर में 2 की मौत 4 घायल’
वहीं, दूसरी कार में सवार तीन लोग जयपुर से धौलपुर एक गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे. तभी भरतपुर बाईपास के पास दोनों कारों की आमने सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वालों में से लक्ष्मी और मोंटी की मौत हो गई. जबकि अजय,अभिषेक, किरण और श्वेता घायल हो गए है. दूसरी क्षतिग्रस्त कार में राकेश,रमा और ममता रूप से घायल हो गए हैं.

‘दो बच्चे समेत चार लोग घायल’
दूसरा सड़क हादसा जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके के छावईपुरा गांव के पास हुआ हैं. यहां कार पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि दो बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. हादसे में पुष्पेंद्र अपनी पत्नी प्रीति, बेटे हर्षवर्धन, बेटी खुशी और अपनी बुआ सास विमला को लेकर अपने गांव पिनाहट से शनिवार को अपनी ससुराल गंगापुर सिटी गया था.

‘पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को किया जब्त’
वहां से रविवार को लौटते समय बाड़ी सदर थाना इलाके के छावईपुरा गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. पुलिस ने परिजनों के आने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया हैं. पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी हैं.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि एक कार एक्सल टूट जाने या फिर आवारा जानवर आ जाने से खाई में पलट गई. हादसे में विमला की मौत हो गई, जबकि चार घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा हैं. मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...