9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यसेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने उतरे थे 3 मजदूर, जहरीली गैस की...

सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने उतरे थे 3 मजदूर, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर में एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। रविवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने उतरे तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। तीनों मजदूरों ने सेप्टिक टैंक भीतर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तीनों मजदूरों को सेप्टिक से बाहर निकाला। मजदूरों को हैलट अस्पताल भेजा गया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है।

बिठूर थाना क्षेत्र स्थित चक्ररतनपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान में काम चल रहा था। जानकारी के मुताबिक 15 दिन पहले सेप्टिक टैंक का निर्माण कराया गया था। टैंक के भीतर शटरिंग लगी थी। रविवार को तीन मजदूर सेप्टिक टैंक के भीतर सटरिंग खोलने के लिए उतरे थे। एक-एक कर तीनों मजदूर टैंक के अंदर बेहोश होकर गिर पड़े। इस दौरान एक अन्य मजदूर की नजर पड़ी तो, उसने शोर मचा कर लोगों को इकट्ठा किया।

रेस्क्यू कर निकाले गए मजदूर
सेप्टिक टैंक के अंदर तीन मजदूरों को बेहोशी की हालत में पड़े थे। लेकिन बाहर खड़े लोग टैंक के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना को दी। इस दौरान मकान मालिक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मदद तीनों मजदूरों को रेस्क्यू किया।

जांच में दोषी पाए पर होगी कार्रवाई
डीसीपी वेस्ट विजय ढुल के मुताबिक एक निर्माणाधीन मकान में तीन व्यक्ति सटरिंग हटाने के लिए उतरे थे। टैंक में तीनो व्यक्ति बेहोश हो गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर उन्हे अस्पताल भेजा। तीनों कानपुर आउटर के चैबेपुर के रहने वाले हैं। पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...