12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यश्रीनगर ग्रेनेड अटैक में शामिल लश्कर के 3 आतंकवादी अरेस्ट, पाकिस्तान से...

श्रीनगर ग्रेनेड अटैक में शामिल लश्कर के 3 आतंकवादी अरेस्ट, पाकिस्तान से मिलता था हमले का आदेश

Published on

श्रीनगर:

श्रीनगर ग्रेनेड हमले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने तीन नवंबर को श्रीनगर में ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में 12 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने पांच दिनों में मामले की घटना का खुलासा कर लिया है। आईजी कश्मीर की तरफ से शुक्रवार को पत्रकार वार्ता करके इसकी जानकारी दी गई है।

कब किया था हमला?
जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने श्रीनगर के रविवार बाजार में ग्रेनेड हमला किया था। इसमें महिलाओं, बच्चों समेत 12 लोग घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आईजीपी कश्मीर विधि कुमार बिरदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। इसमें उन्होंने बताया कि तीनों आतंकी पाक हैंडलरों के संर्पक में थे। सीमा पार से आदेश आने के बाद ही हमला किया गया था।

कौन हैं आतंकी?
पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान ओसामा यासीन शेख, उमर फैयाज शेख और अफनान मंसूर शेख के रूप में हुई है। यह तीनों इखराजपुरा श्रीनगर के ही रहने वाले हैं। यूएपीए में मामला दर्ज किया गया है। आईजी की तरफ से बताया गया कि हमले के बाद से जांच को शुरू कर दिया गया था। जांच के दौरान पुलिस को सबूत मिले। इसमें सीसीटीवी को भी खंगाला गया था।

सीमा पार से आ रहे थे हमले के आदेश
उन्होंने बताया कि कई सबूतों पर काम करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान तीनों ने कई बातों की जानकारी दी है। उस पर काम किया जा रहा है। तीनों का पकड़ा जाना एक बड़ी सफलता है। क्योंकि सीमा पार से तीनों को लगातार आदेश आ रहे थे कि श्रीनगर में हमले किए जाए।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...