8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यसोते समय जहरीले कीड़े के काटने से 3 भाई-बहनों की मौत, एक...

सोते समय जहरीले कीड़े के काटने से 3 भाई-बहनों की मौत, एक ICU में

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में रविवार देर रात सोते समय एक परिवार के चार भाई-बहनों को जहरीले कीड़े ने काट लिया. इस घटना में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक बच्ची जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं. यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर इलाके का है. यहां रहने वाले कामता राजपूत पिछले 10 वर्षों से ट्रैक्टर चलाने का काम करते हैं. रविवार रात उनकी तीन बेटियां और एक बेटा घर के कमरे में सो रहे थे.

उसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने चारों बच्चों को काट लिया. इन बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान दो बच्ची और एक बेटे की मौत हो गई. DSP, सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कामता राजपूत के चारों बच्चे एक ही बेड पर सोए हुए थे. इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया. सुबह में परिजन इन बच्चों को लेकर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे.

इलाज के दौरान रक्षा राजपूत (14), दीक्षा (7) और अमन राजपूत (10) की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं. एक और बेटी रचना (16) का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....