21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य34 गिरफ्तार, 400 की पहचान... संभल हिंसा में उपद्रवियों से 1 करोड़...

34 गिरफ्तार, 400 की पहचान… संभल हिंसा में उपद्रवियों से 1 करोड़ की भरपाई करेगी पुलिस

Published on

संभल,

संभल हिंसा में 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है. पुलिस के मुताबिक नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से की जाएगी. संभल हिंसा में अभी तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, 400 लोगों को फोटो के आधार पर चिह्नित किया जा चुका है.

पुलिस ने यह भी कहा है कि हिंसा में शामिल लोग खुद ही मौके पर आकर बताएं तो बेहतर होगा. क्योंकि फुटेज के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि हिंसा के दौरान कारें जलाईं गईं और ट्रांसफार्मर भी तोड़े गए हैं. उपद्रव की फुटेज सीसीटीवी में कैद हुई है. ऐसे में नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से की जाएगी.

संभल में 24 नवंबर को हुई थी हिंसा
संभल जिले में 24 नवंबर को स्थानीय कोर्ट के आदेश पर शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए थे. घायलों में पुलिसवाले भी शामिल थे. पुलिस ने हिंसा मामले में ढाई हजार से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से अधिकांश अज्ञात हैं. जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जिया उर रहमान बर्क और संभल के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल भी शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घटना से जुड़े उपद्रवियों के साथ पूरी कठोरता से निपटें. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उसे वापस ठीक कराने का खर्च उन्हीं उपद्रवियों से वसूल किया जाए. एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए.

सीएम योगी ने कहा कि चाहे गौतमबुद्ध नगर हो, अलीगढ़ हो या संभल अथवा कोई अन्य जिला हो, अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया है, उसे वापस ठीक कराने का खर्च उन्हीं उपद्रवियों से वसूल किया जाए. अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके पोस्टर लगाएं, जनता का सहयोग लें, सघन सर्च ऑपरेशन चलाएं. एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए.”

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...