9.4 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यमऊ जिला जेल में 5 और कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले, 4 की...

मऊ जिला जेल में 5 और कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले, 4 की जांच रिपोर्ट आनी बाकी, 14 हुई संक्रमितों की संख्या

Published on

मऊ

उत्तर प्रदेश के मऊ जिला जेल में पांच कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले हफ़्ते हुई जांच में ये बात सामने आई। इससे पहले भी नौ कैदी HIV से संक्रमित मिले थे। मऊ जेल में अब कुल 14 कैदी एचआईवी पॉजिटिव हो गए हैं। चार और कैदियों की जांच अभी बाकी है। जेल प्रशासन संक्रमित कैदियों को खास खाना और दवाइयां दे रहा है। कुछ कैदियों ने बलिया के ददरी मेले में टैटू बनवाए थे। शक है कि इसी वजह से उन्हें HIV हुआ। कुछ कैदियों में एक ही सुई के बार-बार इस्तेमाल से संक्रमण फैला। मऊ जेल के जेलर राजेश कुमार और फार्मासिस्ट अजय कुमार श्रीवास्तव ने ये जानकारी दी।

मऊ ज़िला कारागार में HIV के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले एक हफ़्ते में हुई स्वास्थ्य जांच में पांच नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले नौ कैदी पहले से ही HIV पॉजिटिव थे। इसके साथ ही संक्रमित कैदियों की कुल संख्या 14 हो गई है। चार अन्य कैदियों में भी HIV के लक्षण दिख रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट का इंतज़ार है।

जेलर राजेश कुमार और फार्मासिस्ट अजय कुमार श्रीवास्तव ने इस बारे में बताया कि संक्रमित कैदियों का ख़ास ख्याल रखा जा रहा है। उन्हें पौष्टिक आहार और ज़रूरी दवाइयां दी जा रही हैं। जेल के फार्मासिस्ट अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ संक्रमित कैदियों ने बलिया के ददरी मेले में पीठ और हाथ पर टैटू बनवाया था। ऐसा माना जा रहा है कि असुरक्षित तरीके से टैटू बनवाने से उन्हें संक्रमण हुआ होगा। कुछ मामलों में एक ही सुई का बार-बार इस्तेमाल संक्रमण का कारण बना। श्रीवास्तव ने आगे बताया कि कुछ कैदी एक ही निडिल बार-बार लेने से संक्रमित हो गए हैं। जेल प्रशासन अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। साथ ही अन्य कैदियों को भी HIV के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...