12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यगंगा में स्नान करने दौरान एक ही परिवार के 5 लोग डूबे,...

गंगा में स्नान करने दौरान एक ही परिवार के 5 लोग डूबे, 3 भाई-बहन की मौत से इलाके में मातम; दो को बचाया गया

Published on

मुंगेर

बिहार के मुंगेर जिले में बरदह गंगा घाट में आज मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूबे। जिसमें से दो लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मरने वाले तीनों सदस्य आपस में भाई-बहन थे।

गहरे पानी में जाने के कारण हुआ हादसा
दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गंगा घाट पर स्नान करने के लिए एक ही परिवार के पांच लोग गए थे। स्नान के दौरान सभी लोग गहरे पानी में चल जाने से जहां सभी लोग डूबने लगे, वही गंगा नदी में जा रही नाव ने डूब रहे सभी लोगों मे से दो लोगों को बचा लिया लेकिन तीन लोगो को बचा नहीं पाए।

एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला
मामले की जानकारी मिलने के बाद सीताकुंड कल्याण चक गांव के काफी संख्या में ग्रामीण बरदह गंगा घाट पहुंचे और स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की। वही कई घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर गोताखोर की टीम और एसडीआरएफ की टीम को भेजा गया, जहां गंगा में डूबे हुए तीनों लोग की खोजबीन की गई। काफी घंटों मशक्कत के बाद तीनों को गंगा से निकाला गया। जिसके बाद सभी को मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

दो भाई के साथ बहन की मौत से मातम
मृतक में 22 वर्षीय काव्या उर्फ शालो कुमारी, 16 वर्षीय हर्ष कुमार और 15 वर्षीय अमन कुमार राज शामिल है। तीनो संजय यादव के पुत्र और पुत्री है। वो सभी मुफस्सिल थाना के सितलपुर गांव के निवासी है।

कुल देवता स्थापित करने के पहले सभी गए थे गंगा स्नान के लिए
वहीं परिजनों ने बताया कि घर की कुल देवता को घर में स्थापित कल होना था। इसी को लेकर घर की महिला और बच्चे गंगा स्नान के लिए बरदह गंगा घाट गए थे। स्नान के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी दौरान गंगा में जा रही नाव पर बैठे दो लोगों को बचा लिया गया। लेकिन तीन बच्चे डूब गए। परिजनों ने बताया की सभी बच्चे पढ़ने-लिखने वाले थे और उन्हें नदी में तैरने के लिए नहीं आता था।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...