6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्य14 साल की नाबालिग से 5 युवकों ने किया गैंगरेप, धमकी दी-...

14 साल की नाबालिग से 5 युवकों ने किया गैंगरेप, धमकी दी- क‍िसी को बताया तो जान से मार देंगे

Published on

गुरुग्राम

द‍िल्‍ली से सटे हर‍ियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-9ए एरिया में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है क‍ि मामले में पोक्सो एक्ट, गैंगरेप, जान से मारने की धमकी देने और बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज क‍िया गया है। पुलिस रविवार रातभर और सोमवार को दिनभर आरोपियों की तलाश करती रही। डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि दो आरोपियों को सोमवार शाम अरेस्ट कर लिया गया है।

ये वारदात सेक्टर-9ए एरिया के होटल हरीश रेजिडेंसी में हुई। नाबालिग की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। परिवार यूपी का मूल निवासी है और अब सेक्टर-9ए थाना एरिया में रहता है। महिला का कहना है कि उनकी 14 साल की बेटी शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से चली गई थी। परिवार वाले उसे रातभर ढूंढते रहे लेकिन लड़की नहीं मिली। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह घर के पास के एरिया में घबराई और बदहवास हालत में मिली। परिवार वाले उसे घर ले गए।

जान से मारने की धमकी दी
उसने बताया कि शनिवार दोपहर को भवानी एन्क्लेव निवासी मोहित और बसई एन्क्लेव निवासी साहिल उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गए थे। फिर वे उसे सेक्टर-9ए के होटल हरीश रेजिडेंसी में ले गए। वहां उन्होंने अपने तीन अन्य दोस्तों प्रवीन कुमार, अंशू यादव और विकास को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

दो आरोपी अरेस्‍ट
विचार के बाद माता-पिता मामले की शिकायत लेकर सेक्टर-9ए थाने पहुंचे। रविवार रात सेक्टर-9ए थाने में पोक्सो एक्ट, गैंगरेप, जान से मारने की धमकी देने और बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस रविवार रातभर और सोमवार को दिनभर आरोपियों की तलाश करती रही। डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि दो आरोपियों को सोमवार शाम अरेस्ट कर लिया गया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...