4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 14 पर था 68 लाख...

बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 14 पर था 68 लाख का इनाम

Published on

बीजापुर

छत्तीसगढ़ का बीजापुर कभी नक्सलवाद से ग्रसित होकर इतना परेशान था कि यहां कोई भी मदद पहुंचाने या प्रशासनिक कार्य करने में बाधा होती थी। अब केंद्र के सख्त आदेशों के चलते लगातार ऑपरेशन कर सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलियों की जड़ को हिलाकर रख दिया है। पिछले दिनों सुकमा में हुए बड़े एनकाउंटर के बाद बीजापुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक साथ पचास नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पिछले दिनों से सुरक्षा बल लगातार एक्शन में नजर आ रहा है। इससे घबराए नक्सली अब आत्मसमर्पण की राह चुन रहे हैं।

सिर्फ पिछले 86 दिनों में 133 नक्सलियों का सफाया किया जा चुका है। सुरक्षा दल पूरी जान लगाकर इस नक्सलवाद को खत्म करने में लगे हुए हैं। पिछले दिनों सुकमा में हुई मुठभेड़ में 17 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ। इसमें उनका बड़ा लीडर भी मारा गया।

मुख्यधारा में लौटने का मौका
पुलिस के अनुसार इन 50 नक्सलियों ने बीजापुर जिले में सरेंडर किया है। इनमें 14 नक्सली ऐसे हैं जिन पर कुल मिलाकर 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों के सरेंडर करने से इलाके में नक्सली गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी। ये नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मदद दी जाएगी। ताकि वे अपना जीवन अच्छे से जी सकें। सही समय पर इन नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने भी नक्सलियों से अपील की थी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...