10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यबिहार में छठ पूजा के दौरान 53 लोगों की डूबने से मौत,...

बिहार में छठ पूजा के दौरान 53 लोगों की डूबने से मौत, सरकार देगी मुआवजा

Published on

नई दिल्ली,

बिहार में छठ पूजा के दौरान अलग-अलग जिलों में नदियों में डूबने से 53 लोगों की मौत हो गई. चार दिवसीय छठ उत्सव के दौरान हुई मौतों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है. इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है.

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि छठ पूजा के दौरान नदियों और तालाब में डूबने से 53 लोगों की मौत हो गई. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया है. साथ ही सीएम ने प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है. नीतीश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि जल्द से जल्द देने का निर्देश दिया है.

पूर्णिया में 30 अक्टूबर को 5 लोगों की मौत
अधिकारी के मुताबिक, पूर्णिया जिले में 30 अक्टूबर को 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सहरसा में तीन-तीन लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा गया, बेगूसराय, कटिहार, बक्सर, कैमूर, सीतामढ़ी और बांका समेत अन्य जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.

31 अक्टूबर को 18 लोगों की मौत
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि उत्सव के आखिरी दिन 31 अक्टूबर को राज्य में कम से कम 18 लोगों की मौत डूबने से हुई. राज्य आपदा प्रबंधन जल्द से जल्द सभी मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहा है.

कई राज्यों में मनाया जाता है छठ पर्व
छठ का त्योहार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार देशभर में छठ की धूम देखी गई. छठ पर्व में नदी या तालाब में खड़े होकर उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और भगवान से संतान की दीर्घायु और सुख-संपन्नता की प्रार्थना की जाती है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...