10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य7 AK राइफल्स, 21 मैग्जीन, 13 ग्रेनेड... LoC के पास मिला हथियारों...

7 AK राइफल्स, 21 मैग्जीन, 13 ग्रेनेड… LoC के पास मिला हथियारों का जखीरा, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

Published on

श्रीनगर

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सात एके राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। बांदीपुरा जिले के सीमांत गुरेज सेक्टर के नौशेहरा नारद इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में अशांति और हिंसा फैलाने के लिए सीमा पार से लगातार साजिश रची जा रही है।

बांदीपोरा में एलओसी के पास गुरेज सेक्टर में टीम को हथियार और गोला- बारूद की खेप मिली जिसमें 7 एके राइफल्स, दो पिस्टल, 21 मैग्जीन, 13 ग्रेनेड और युद्ध में इस्तेमाल होने वाली अन्य चीजें शामिल थीं। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया कि 27 सितंबर को पुलिस और भारतीय सेना के ह्यूमन सोर्स की खुफिया जानकारी के आधार पर बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा तक एक तलाशी अभियान शुरू किया।

क्या-क्या मिला?
सेना के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार, तीन दिनों की तलाशी के बाद एलओसी के नजदीक 29 सितंबर को नाले के किनारे एक ठिकाना मिला। खुदाई करने पर वहां 7 एके राइफल्स, 2 चीनी पिस्टल, 13 चीनी ग्रेनेड, 21 एके मैगजीन, 4 पिस्टल मैगजीन, 1190 एके गोला बारूद और 132 पिस्टल गोला बारूद की विशाल खेप बरामद की गई।

आतंकी साजिश को करारा झटका
इतनी बड़ी संख्या हथियारों की खेप जब्त कर सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में हिंसा और अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे आतंकियों को करारा झटका दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीमा पार से इन हथियारों को संभवत: नियंत्रण रेखा पर आतंकियों के लिए गिराया गया होगा ताकि वे इसे उठाकर बांदीपोरा और कश्मीर के दूसरे इलाकों में पहुंचा सके।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...