8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर में छिपे हैं 77 आतंकवादी, इनमें से 60 पाकिस्तानी... अलर्ट पर...

जम्मू-कश्मीर में छिपे हैं 77 आतंकवादी, इनमें से 60 पाकिस्तानी… अलर्ट पर सिक्योरिटी एजेंसियां

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर में रह-रहकर हो रहे आतंकी हमलों के बीच सिक्योरिटी एजेंसियों के खुफिया इनपुट से पता लगा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 77 आतंकवादी छिपे हैं। जो मौका मिलते ही सिविलियन या फिर फोर्स पर हमला करने की ताक में हैं। इनमें 60 आतंकवादी पाकिस्तान से संबंध रखते हैं। जो की आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैएबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के हैं।

लश्कर के 35 आतंकी
एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, इन 60 विदेशी आतंकवादियों में सबसे अधिक 35 आतंकवादी लश्कर के हैं। दूसरे नंबर पर 21 आतंकवादियों के साथ जैश-ए-मोहम्मद और सबसे कम हिज्बुल मुजाहिद्दीन के हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय स्तर पर भी 17 आतंकवादी सक्रिय हैं। इनमें तीन जम्मू रीजन में और 14 वैली में सक्रिय हैं।

पहाड़ी और जंगली इलाकों में छिपे हैं आतंकी
यह सब आतंकवादी दो-तीन के छोटे-छोटे ग्रुप में छिपे हुए हैं। इनमें से अधिकतर पहाड़ी और जंगली इलाकों में छिपे हुए हैं। जो मौका मिलते ही सड़क मार्ग पर या लोगों पर हमला कर रहे हैं। इनपुट मिलने पर सुरक्षाबलों के साथ इनके कई साथी मुठभेड़ में मारे भी गए हैं, लेकिन फिलहाल 77 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में छिपे हैं।

2024 में मारे गए 75 आतंकी
पिछले साल 2024 में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में करीब 75 आतंकवादी मारे गए थे। इनमें से 60 फीसदी पाकिस्तानी थे। इस बार मिले खुफिया इनपुट में भी 77 आतंकवादियों में से 60 विदेशी आतंकवादी हैं। जिनका संबंध पाकिस्तान से है। यह किसी तरह घुसपैठ करके जम्मू-कश्मीर में घुस गए हैं। सुरक्षाबल इनकी तलाश में जुटे हैं।

कठुआ में मिले थे 3 नागरिकों के शव
अभी हाल ही में 8 मार्च को कठुआ में तीन नागरिकों के शव मिले थे। इस घटना को आतंकवादी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए भी इस मामले की तफ्तीश में लगी है। हालांकि, घटना की मुख्य जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है। जिसमें यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सही में यह आतंकवादी हमला ही था या फिर कुछ और।

आतंकियों को मिल रही लोकल हेल्प- एजेंसियां
एजेंसियों का यह भी कहना है कि जम्मू-कश्मीर में पहले के मुकाबले मौजूदा समय में आतंकवादियों की लोकल लोग बहुत कम मदद कर रहे हैं। लेकिन अभी भी कुछ स्थानीय लोग हैं, जो आतंकवादियों की मदद करने में शामिल हैं। वह उन्हें खाना-पीना और रहने की सुविधा देने के साथ ही ट्रांसपोर्ट और पैसा तक भी दे रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बुधवार को सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मदद करने वाले दो मददगारों को गिरफ्तार भी किया। इनके पास से एक पिस्तौल, दो ग्रेनेड, एक एके-47 रायफल मैगजीन और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया। 22 फरवरी को भी सीआरपीएफ की 126वीं बटालियन ने रियासी इलाके में 268 राउंड गोलियां बरामद की थी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...