8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य9 महीने के बेटे को दिया जहर, मां ने फांसी लगाकर दी...

9 महीने के बेटे को दिया जहर, मां ने फांसी लगाकर दी जान, ऐसे बचा दुधमुंहा बच्चा

Published on

चंद्रपुर,

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक 27 वर्षीय महिला ने अपने 9 महीने के बेटे को जहर देकर आत्महत्या कर ली. लेकिन जहर दिए जाने के बावजूद दुधमुंहे बच्चे की जान चमत्कारिक रूप से बच गई. एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है. मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस केस दर्ज करके इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, चंद्रपुर जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर शेगांव (बीके) में पल्लवी विनोद ढोके नामक विवाहित महिला ने शुक्रवार शाम को अपने बच्चे को कीटनाशक खिला दिया. इसके बाद खुद को भी फांसी लगा लिया.

घटना के वक्त उसके ससुराल के लोग बाहर गए हुए थे. घर लौटने के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने पल्लवी और उसके बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

इस घटना में दुधमुंहे बच्चे की जान बच गई है, लेकिन चंद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पल्लवी की मां ने उसके ससुराल वालों पर पैसे के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

बताते चलें कि इसी साल मार्च में चंद्रपुर जिले में ही खुदकुशी की एक दर्दनाक घटना सामने आई थी. यहां एक महिला अपनी बेटी को गोद में लेकर कुएं में कूद गई, जिसमें दोनों की मौत हो गई. महिला जब कुएं के पास पहुंची, तो उसका एक बेटा हाथ छुड़ाकर भाग गया.

यह घटना चंद्रपुर जिले के सावली तहसील के खेड़ी गांव की है. यहां रहने वाली 35 वर्षीय दर्शाना दीपक पेटकर नामक महिला अपनी 14 साल की बेटी के साथ खेत में बने कुएं पर पहुंची थी. इस दौरान उसका 11 साल का बेटा भी साथ था, लेकिन वो भाग गया.

दर्शाना ने जब दोनों बच्चों को खींचते हुए कुएं में छलांग लगाने की कोशिश की, तभी बेटे ने अपनी मां का हाथ छुड़ा लिया. लेकिन मां अपनी बेटी को लेकर कुएं में कूद गई. इसके बाद बेटा गांव पहुंचा और लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी.

बेटा लोगों को बुलाकर वापस कुएं के पास पहुंचा, तब तक काफी देर हो चुकी थी. उसकी मां और बहन दोनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव बाहर निकाले.

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सावली पुलिस थाने के प्रभारी जीवन राजगुरु ने बताया था कि प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतका दर्शाना किडनी की बीमारी से पीड़ित थी. बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...