10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यलखनऊ में बर्थडे पार्टी का खाना खाकर 90 की हालत बिगड़ी, ज्यादातर...

लखनऊ में बर्थडे पार्टी का खाना खाकर 90 की हालत बिगड़ी, ज्यादातर बच्चे

Published on

मोहनलालगंज (लखनऊ)

लखनऊ में मोहनलालगंज के गौरा गांव में बर्थडे पार्टी में खाना खाने के बाद 90 से अधिक लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। देखते-देखते लोगों की हालत बिगड़ने लगी। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। आनन-फानन गंभीर हाल में मरीजों को सोमवार रात से अस्पताल ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ। जो मंगलवार को भी जारी रहा। देर रात तक 52 मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है। 10 से अधिक मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय लोगों ने पानी की गड़बड़ी की भी आशंका जाहिर की है।

बर्थडे पार्टी में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
सोमवार को गौरा में सनी रावत के एक वर्षीय बच्चे केशू के जन्म दिन की पार्टी आयोजित हुई। जिसमें पूरे मोहल्ले व कुछ रिस्तेदारों को बुलाया गया था। खाने में छोला-पूड़ी समेत दूसरे पकवान थे। खाना खाने के बाद देर रात्रि कई लोगों के पेट में दर्द के साथ उल्टी व दस्त होने लगी। कई लोगों ने निजी अस्पताल पहुंच कर दवाएं ली।

कुछ ही देर में बड़ी संख्या उल्टी-दस्त की चपेट में आने लगे। स्थानीय आशा ने ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को सूचना दी। डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची। एक साथ कई की हालत खराब देख एम्बुलेंस व कई समाजसेवियों की मदद से सभी बीमारों को सीएचसी मोहनलालगंज में भर्ती कराया गया।

कम पड़ गए बेड-कम्बल
एक साथ सीएचसी में 26 मरीज पहुंचाए गए। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वार्ड में बेड कम पड़ गए। तो डेंगू से लेकर महिला वार्ड में मरीजों को भर्ती करना पड़ा। एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ा। कई बच्चों को बुखार भी था। उन्हें ठंड लग रही थी। कंबल कम पड़ गए। काफी देर बाद अस्पताल प्रशासन कम्बल की व्यवस्था कर पाया।

सीएमओ ने जताई नाराजगी
जानकारी पाकर सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के साथ सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचे। एक बेड पर दो-दो मरीजों को देख सीएमओ ने नाराजगी जताई। कहा इन मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट क्यों नही किया गया? जिसके बाद हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने सीएचसी में बने बीएमसी बिल्डिंग ने मरीजों को शिफ्ट किया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...