21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमहोबा में बारातियों से भरी कार भयानक हादसे की शिकार, दूल्हे के...

महोबा में बारातियों से भरी कार भयानक हादसे की शिकार, दूल्हे के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

Published on

महोबा

उत्तर प्रदेश के महोबा में देर रात झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बारातियों से भरी कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भीषण सड़क हादसे में कार में सवार दूल्हे के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

बीती रात झांसी जनपद के मऊरानीपुर कस्बा निवासी राजेश साहू की बारात महोबा के कुलपहाड़ कस्बा आ रही थी। बारात में दूल्हे राजेश के दोस्त मारुति सेलेरियो कार से आ रहे थे। तभी कार तेज रफ्तार होने के चलते सुगिरा गांव में पुलिया के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते देख अन्य बाराती मदद के लिए पहुंचे तो वहीं स्थानीय लोग भी घायलों की चीख पुकार सुनकार कार में फंसे घायलों को निकाला। हादसे की सूचना पर एसडीएम, सीओ और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

कार के उड़े परखच्चे
दर्दनाक हादसे में कार में सवार दूल्हे के दो दोस्तों मऊरानीपुर निवासी अंश पटेल (20) और महोबकंठ थाना क्षेत्र के घुटई गांव निवासी मनीष (21) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार अन्य युवक घुटई गांव निवासी प्रदीप पटेल (21), मुकेश पटेल (18), विपिन पटेल (21) और कोटरा निवासी योगेंद्र (22), समारा बंगरा निवासी प्रिंस पटेल (19) घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विपिन की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

शादी की खुशियां मातम में तब्दील
कुलपहाड़ क्षेत्राधिकारी हर्षिता गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में सात लोग सवार थे, जिनमें दो की मौत हो गई है। पांच बाराती घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर होने पर परिजन जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए हैं। मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...