10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यगुजरात चुनाव से पहले 27 लाख युवाओं को तोहफा, इन भर्ती परीक्षाओं...

गुजरात चुनाव से पहले 27 लाख युवाओं को तोहफा, इन भर्ती परीक्षाओं की डेट्स जारी

Published on

अहमदाबाद,

चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले गुजरात सरकार ने जूनियर क्लर्क और पंचायत सेक्रेट्री की लिखित परीक्षा की डेट्स घोषित कर दी हैं. भर्ती परीक्षा का आयोजन 08 जनवरी को किया जाएगा. राज्‍य के 27 लाख से ज्‍यादा युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरा था जिसके बाद से कैंडिडेट्स एग्‍जाम डेट का इंतजार कर रहे थे. अब राज्‍य विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को बड़ा तोहफा मिला है. विभाग ने 9,000 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं जहां 08 जनवरी 2023 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

बता दें कि गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने जूनियर क्लर्क और अकाउंट क्लर्क ग्रेड 3 की भर्ती के लिए फरवरी 2022 में आवेदन मांगे थे. आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in और ojas.gujarat.gov.in पर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए. इस भर्ती के लिए 12वीं पास कैंडिडैट्स आवेदन के पात्र हैं. ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी से 08 मार्च 2022 तक दर्ज किए गए.

गुजरात जूनियर क्लर्क भर्ती विज्ञापन 12/202122 के तहत 1181 रिक्तियों की घोषणा की गई थी. अब उम्‍मीदवार 08 जनवरी 2023 को लिखित परीक्षा में शामिल होंगे. चयनित कैंडिडेट्स को 19,950/- रुपये तक के मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा जाएगा. 36 वर्ष तक के उम्‍मीदवार इस भर्ती में शामिल होंगे.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...