12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यशादी में गई लड़की से गैंगरेप, जंगल में खींच ले गए थे...

शादी में गई लड़की से गैंगरेप, जंगल में खींच ले गए थे 6 लड़के, बचकर भागी सहेलियां

Published on

गुमला,

झारखंड के गुमला जिले में छह युवकों द्वारा एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. पीड़ित लड़की यहां एक शादी में शामिल होने पहुंची थी. वहां वह तीन अन्य लड़कियों के साथ शौच के लिए कार्यक्रम स्थल से दूर गई थी.

इसी दौरान आरोपी लड़कों ने लड़कियों पर हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को छोड़कर बाकी लड़कियां भागने में सफल रहीं. लड़के उसे पास के जंगल में ले गए और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि आरोपी रेप के बाद लड़की को मरने के लिए वहीं छोड़कर भाग गए.

लड़की ने परिवार को मिलने पर घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. यह घटना शुक्रवार को हुई और पुलिस ने सोमवार तक अपराध में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी सुरसांग थाने के प्रभारी मुकेश टुडू ने दी.

उन्होंने कहा,’त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गई और 18 से 24 वर्ष की आयु के सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।’ उन्होंने बताया कि अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने दावा किया कि लड़की की मेडिकल जांच कराई गई और आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...