10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यपति से धोखा खाकर मुंबई की लड़की पहुंची बीजेपी विधायक के द्वार,...

पति से धोखा खाकर मुंबई की लड़की पहुंची बीजेपी विधायक के द्वार, सुनाई दर्दनाक कहानी, फिर ये हुआ एक्शन

Published on

जयपुर:

भाजपा के एक भगवाधारी विधायक इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक हिंदू युवती की मदद की जो एक मुस्लिम युवक के झांसे में आ गई थी। पीड़ित युवती मुंबई की रहने वाली है और लॉकडाउन के दिनों से जयपुर में रह रही है। युवती का आरोप है कि शास्त्री नगर निवासी आरिफ ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और निकाह कर लिया। निकाह से पहले ही उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। निकाह के बाद अब आरिफ ने उसे घर से निकाल दिया। दर दर भटकने वाली पीड़िता ने दो दिन पहले भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य से मदद मांगी। विधायक के दखल के बाद पुलिस हरकत में आई और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।

फंसाया जा रहा है हिंदू लड़कियों को – बाल मुकुंद आचार्य
जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य का कहना है कि समुदाय विशेष के लोग हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के लिए मजबूर कर रहे हैं। पहले उन्हें प्रेमजाल में फंसाया जाता है और धर्म परिवर्तन करा दिया जाता है। कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया जाता है। देश और प्रदेश में लव जिहाद की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की जरूरत है।

पांच बच्चों का पिता निकला आरोपी
मुंबई की युवती का कहना है कि मार्च 2021 में वह किसी इवेंट में हिस्सा लेने के लिए जयपुर आई थी। बाद में कोरोना के कारण लॉक डाउन लग गया तो वह यहीं पर फ्लैट किराए पर लेकर रहने लगी। उसने जिम जॉइन किया। जिम के ट्रेनर ने युवती से मेलजोल बढ़ाया। फिर प्रेमजाल में फंसाकर अलग से फ्लैट रहने के लिए दिला दिया। प्रेमजाल में फंसाकर उससे निकाह भी कर लिया। पीड़ित युवती के एक बेटी भी है। पिछले दिनों पीड़िता को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे भी हैं। यह जानकर उसके पैरों तले जमीन खीसक गई।

घर से निकाला और प्रॉपर्टी भी हड़पी
पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरिफ ने उसे और उसकी मासूम बेटी को घर से निकाल दिया। निकाह करने के बाद मुंबई की प्रॉपर्टी को बेचकर रुपए भी हड़प लिए। पहले उसे यह झांसा दिया गया था कि मुंबई की प्रॉपर्टी बेच कर जयपुर में मकान खरीदेंगे। बाद में 30 लाख रुपए आरिफ ने ही रख लिए और मकान भी नहीं खरीदा। भाजपा विधायक युवती को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप से मिले और कार्रवाई के निर्देश दिए। एडिशनल कमिश्नर के निर्देश के बाद शास्त्री नगर पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...