6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यबेगूसराय गोली कांड में आया नया मोड़, मुख्‍य आरोपी की मां ने...

बेगूसराय गोली कांड में आया नया मोड़, मुख्‍य आरोपी की मां ने कहा- बेटा बेकसूर, मेरे पास हैं सबूत

Published on

बेगूसराय

बेगूसराय गोलीकांड में अब नया मोड़ आता नजर आ रहा है। एक तरफ दावा चारो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। वहीं, मुख्‍य आरोपी कहे जा रहे केशव उर्फ नागा के बचाव में उसकी मां और‍ पिता आ गए हैं। दोनों का आरोप है कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। बेटा बेकसूर है और उसकी बेगुनाही के सबूत उनके पास है। बताते चलें कि रेलवे जीआरपी ने झाझा रेलवे स्‍टेशन से नागा उर्फ केशव को गिरफ्तार किया है। वहीं, अब आरोपी के मां- बाप का आरोप है कि उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। बेगूसराय में धरने पर बैठे राज्‍यसभा सांसद राकेश सिन्‍हा से परिजनों ने मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि उनका बेटा बेकसूर है।

फोटो मांग कर पुलिस ने फंसाया : मां
मां का कहना है कि अगर बेटा दोषी है तो उसे फांसी दी जाए। लेकिन अगर दोषी नहीं तो उसे छोड़ा जाए। पिता राम विनय ने कहा कि पुलिस की ओर से उनके बेटों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने फोटो की मांग की, फोटो मांगने पर पुलिस ने उसे झाझा से गिरफ्तार किया।

मां-बाप ने कहा हमारे पास सबूत
मां ने कहा पुलिस ने मेरे एक बेटे को गिरफ्तार किया है। मां का आरोप है कि पुलिसवाले दबाव बना रहे हैं। मां का आरोप है एसपी दरोगा मेरे साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उन्‍हें गाली दी जा रही है। उन्‍होंने कहा कि बेटा बेकसूर है। हमारे पास बेटे के बेगुनाही के सबूत हैं। उसके पास सीसीटीवी फुटेज हैं। जिसे पु‍लिस ले गई है। बेगूसराय के मुख्‍य आरोपी की मां का आरोप है कि पुलिस उसके पास से बेटे के बेगुनाही का सबूत सीसीटीवी फुटेज लेकर चली गई है। उन्‍होंने आशंका जताई है कि पुलिस इसे डिलीट कर बेटे को गुनहगार साबित कर सकती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...