8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबिहार की अजब प्रेम कहानी: शादी तय थी, बारात आने में बचे...

बिहार की अजब प्रेम कहानी: शादी तय थी, बारात आने में बचे थे सिर्फ 6 दिन… अचानक युवक संग मौसी फरार

Published on

नालंदा

बिहार के नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने न सिर्फ रिश्तों की परिभाषा को उलझा दिया, बल्कि गांववालों को हैरानी में डाल दिया। यह कहानी है एक युवक और उसकी चचेरी मौसी की, जिनका प्यार समाज की सीमाओं और परंपराओं को दरकिनार करते हुए एक अलग मोड़ ले गया। गांव की 19 वर्षीय युवती की शादी 11 मई को तय थी। बारात आने की तैयारियां जोरों पर थीं। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया था, आंगन सज चुका था। माता-पिता जो नौकरी के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहते हैं, शादी के लिए गांव लौट आए थे। लेकिन, इन खुशियों को मानो किसी की नज़र लग गई।

शादी से ठीक 6 दिन पहले युवती गायब
शादी से ठीक 6 दिन पहले, एक रात युवती घर से अचानक गायब हो गई। जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो पता चला कि वह अपने ही दूर के रिश्तेदार, यानी चचेरे भांजे, के साथ फरार हो गई है। यही युवक अकसर उसके घर आया-जाया करता था, क्योंकि युवती रिश्ते में उसकी मौसी लगती थी। इस आवाजाही के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

प्रेम कहानी पता चलने पर घरवालों से तय कर दी थी युवती की शादी
परिवार को इस प्रेम कहानी की भनक कुछ महीने पहले ही लग गई थी। बदनामी के डर से उन्होंने जल्दबाज़ी में युवती की शादी कहीं और तय कर दी, लेकिन दिल के फैसले कोई रोक नहीं सका। जब यह खबर गांव में फैली, तो लोग पहले चकित हुए, फिर कानाफूसी करने लगे। रिश्तों के इस उलझे ताने-बाने ने न केवल एक शादी तोड़ दी, बल्कि परिवार की सामाजिक स्थिति को भी हिला दिया।

मामले पर क्या कहना है पुलिस का?
बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...