14.6 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में तीसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 317 नामांकन पत्र...

महाराष्ट्र में तीसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 317 नामांकन पत्र मिल वैध, बारामती समेत ये सीटें हैं वीआईपी

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में 11 लोकसभा क्षेत्रों में सात मई को होने वाले चुनाव के लिए 317 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गए, जबकि 44 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य निर्वाचन कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, रायगढ़ में 21, बारामती में 46, उस्मानाबाद में 35, लातूर में 31, सोलापुर में 32, माढा में 38, सांगली में 25, सतारा में 21, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में नौ, कोल्हापुर में 27 और हथकंगले में 32 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, 11 संसदीय क्षेत्रों के लिये कुल 361 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे, जिसमें से 44 को खारिज कर दिया गया है।

कई हैवीवेट हैं मैदान में
अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी। रविवार को जांच हुई और सोमवार को नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है। बारामती में NCP (शरदचंद्र पवार) की मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले का मुकाबला अपनी भाभी सुनेत्रा पवार (NCP) से है। कोल्हापुर लोकसभा सीट से छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शाहू छत्रपति कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जबकि सतारा लोकसभा सीट से उदयनराजे भोसले को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं, जबकि सांगली में बीजेपी के मौजूदा सांसद संजयकाका पाटिल का मुकाबला पहलवान चंद्रहार पाटिल से है, जो शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रत्याशी हैं।

पांच सीटें पर पड़ चुके वोट
महाराष्ट्र में पहले चरण के चुनाव में पांच लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा चुके हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नागपुर सीट भी शामिल थी। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। ऐसे में 22 अप्रैल की शाम को इन सभी 11 सीटों की तस्वीर साफ हो जाएगी। नामांकन वापसी का समय खत्म होने के बाद चुनाव की तैयारिंग आगे बढ़ जाएगी। तीसरे चरण में बारामती सीट पर भी वोट डाले जाएंगे। फैमिली फाइट के चलते इस सीट पर सभी की नजरें लगी हुई हैं।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...