9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यहिसार में बीजेपी की हार की युवक ने पहले ही कर दी...

हिसार में बीजेपी की हार की युवक ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, मनोहर लाल ने धक्के मारकर निकलवाया था

Published on

हिसार

हरियाणा की हिसार सीट निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी को यहां बड़ा झटका लगा है। बीजेपी इस सीट पर तीसरे नंबर पर रही। दूसरे नंबर कांग्रेस और तीसरे नंबर पर बीजेपी के कमल गुप्ता रहे। कमल गुप्ता की हार की एक युवक ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। दरअसल हिसार में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन संवाद कार्यक्रम में एक युवक ने कहा था कि प्रदेश में सरकार तो भाजपा की बनेगी, लेकिन हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता हार जाएंगे। अब चुनाव नतीजे सामने आ गए हैं और इस युवक की बात भी सच साबित हुई है।

हिसार चुनाव के नतीजे
हिसार विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने जीत दर्ज की है। सावित्री को यह जीत 18941 वोटों से मिली है। कुल 12 राउंड वोटों की गिनती में दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी राम निवास को 30290 वोट मिले। वहीं निर्दलीय सावित्री जिंदल को 49231 वोट मिले। 17385 वोटों के साथ बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे।

मनोहर लाल को क्यों आया था युवक पर गुस्सा
मामला चुनाव प्रचार के दौरान का है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के लिए प्रचार करने हिसार आए थे। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, इस बात से सभी सहमत हैं ना? तभी जनसभा में एक युवक खड़ा हुआ और बोला कि प्रदेश में सरकार तो भाजपा की बनेगी, लेकिन हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता हार जाएंगे। इसके बाद मनोहर लाल खट्टर को गुस्सा आया और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को उसे पकड़ने का आदेश दिया। फिर उन्होंने कहा कि इसकी हिम्मत कैसे हुई। तब युवक ने कहा कि हिम्मत की क्या बात है। मनोहर लाल ने कहा कि इसे बाहर ले जाओ।

कौन है वो युवक
उमंग बावेजा नाम के युवक ने ये भविष्यवाणी की थी। उमंग बावेजा नाम के इस युवक ने एक निजी मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने जब जनसभा में ऐसा कहा था तो मुझे कमांडो ने बाहर निकाल दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कमल गुप्ता ने हिसार में विकास कार्य नहीं करवाए इसलिए उन्होने ऐसा कहा था।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...